×

Mirzapur Crime: अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 2 करोड़ का अफीम बरामद

Mirzapur News: एसएसपी ने कहा कि लगभग दो करोड़ रुपए की अफीम डोडा बरामद हुआ है। खेती के लिए बीज कहां से लाता था, कहां तैयार कर बेचता था, कौन-कौन इस कार्य संलिप्त है के लिए विवेचना किया जा रहा है।

Brijendra Dubey
Published on: 11 March 2024 1:03 PM GMT
Mirzapur News
X

Mirzapur News (Pic:Newstrack)

Mirzapur News: जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति के खेत से 2 करोड़ रुपए की कीमत का 2675 अफीम पोस्त पौधा मय डोडा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने पहली बार एक सप्ताह पूर्व करोड़ों रुपए का अवैध अफीम भी बरामद किया था। अफीम की अवैध खेती विंध्याचल थाना क्षेत्र के पियरीभीट गांव में हो रही थी। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता कर इसका खुलासा किया।

जानिए क्या है पूरा मामला

जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के पियरीभीट ग्राम में हो रही अफीम की अवैध खेती की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि फूलचंद बिंद अपने खेत में अफीम की खेती की है। पुलिस खेत में ढाई से तीन फुट की खड़ी फसल को काटकर वजन कराया। कुल 109 किलो 2675 अफीम के पौधे डोडा सहित निकला। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि नशा के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अफीम की खेती की सूचना पर पहुंची पुलिस को खेत में अफीम की लहलहाती फसल खड़ी मिली जिसके बाद गिरफ्तारी हुई है।

बीते सप्ताह बरामद हुई थी 23 करोड़ रूपए की अफीम

एसएसपी ने कहा कि लगभग दो करोड़ रुपए की अफीम डोडा बरामद हुआ है। खेती के लिए बीज कहां से लाता था, कहां तैयार कर बेचता था, कौन-कौन इस कार्य संलिप्त है के लिए विवेचना किया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने कल 23 करोड रुपए की अफीम बरामद किया था। उस वक्त से पुलिस लगातार छापेमारी कर प्रयास कर रही थी। उसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। नशे की खिलाफ अभियान चलता रहेगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story