Mirzapur News: आजमगढ़ से पिकनिक मनाने आए सैलानी 250 फीट गहरी खाई में गिरे, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Mirzapur News: क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में लालगंज पुलिस बल ने पहाड़ी झरने पर रेस्क्यू कर दोनों सैलानियों की जान बचाई। रस्सी के सहारे दोनों सैलानियों को पानी की तेज धार से बचा कर ऊपर लाने में सफल रही।

Brijendra Dubey
Published on: 5 Aug 2024 8:43 AM GMT
Mirzapur News
X

पुलिस ने सैलानियों का किया रेस्क्यू (Pic: Newstrack)

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना पुलिस ने टाण्डा फॉल पर करीब 250 फीट की ऊँचाई से गिरे दो सैलानियों की जान रेस्क्यू अभियान चलाकर बचाई गई। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद जिला मुख्यालय भेजा गया। दोनों सैलानी आज़मगढ़ के बताए जा रहे हैं। रविवार को 8 दोस्त टांडा फाल आये थे। सभी सैलानी टांडा फाल में पिकनिक मनाने आए थे, फाल पर ऊंचाई से खाई में गिर गए, पुलिस की तत्परता से जान बचाई गई। दोस्तों की जान बचने पर साथियों ने पुलिस की सहयोग पर प्रसन्नता जताया।

पिकनिक स्पॉट पर पुलिस मुस्तैद

बता दें कि, बरसात के साथ ही जल प्रपातों पर रौनक लौट आयी है। पुलिस अधीक्षक “अभिनन्दन” के निर्देश पर विभिन्न फॉलो पर पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है। भ्रमण करने आने वाले सैलानियों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए भयमुक्त एवं सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके। रविवार को लालगंज थाना क्षेत्र के टाण्डा फॉल पर घुमने के लिए आजमगढ़ जिले के रहने वाले 8 सैलानी आये थे। जिसमें से 2 सैलानियों का पैर अचानक फिसल जाने के कारण वह लगभग 250 फीट नीचे खाई में चले गए।

दोस्तों ने पुलिस को बोला धन्यवाद

सूचना पर क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में लालगंज पुलिस बल ने पहाड़ी झरने पर रेस्क्यू कर दोनों सैलानियों की जान बचाई। रस्सी के सहारे दोनों सैलानियों को पानी की तेज धार से बचा कर ऊपर लाने में सफल रही। दोनों को ऊँचाई से गिरने के कारण हल्की चोटें आयी है। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, जिनकी स्थिति सामान्य बतायी गई है। आजमगढ़ से साथ में आये अन्य साथियों द्वारा अपने दोनों दोस्तों को सकुशल पाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मीरजापुर पुलिस बल की त्वरित कार्यवाही की सराहना की गई। जिले की पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण को धन्यवाद दिया गया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story