×

Mirzapur News : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे विंध्याचल, बोले - सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों को मां सद्बुद्धि दे

Mirzapur News : यूपी के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी के दरबार में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे। उन्होने पहले मां विंध्यवासिनी का दर्शन - पूजन किया

Brijendra Dubey
Published on: 10 April 2024 2:20 PM GMT (Updated on: 10 April 2024 2:21 PM GMT)
Vindhyachal Temple
X

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे विंध्याचल (Photo - Newstrack)

Mirzapur News : प्रदेश के मिर्ज़ापुर के विंध्याचल पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने मां विंध्यवासनी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश में एकता, अखंडता और सम्प्रभुता बनी रहे, इसके लिए मां विंध्यवासिनी से कामना की है। उन्होंने कहा कि अपने देश के प्रति दुर्भावना रखने वालों को सद्बुद्धि मिले, मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की है।

यूपी के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी के दरबार में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे। उन्होने पहले मां विंध्यवासिनी का दर्शन - पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विंध्याचल दर्शन करने मैं पहले से आता रहा हूं, जब भी हमें वक्त मिलता है, हम जरूर दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां दर्शन करने के बाद हमें सुख की अनुभूति होती है। मां की विशेष कृपा हम पर रही है।

पूरे विश्व में बढ़ रहा भारत का गौरव

उन्होंने कहा कि आज हमने मां विंध्यवासिनी से विशेष रूप से मनोकामना की है। उन्होंने कहा कि देश की सनातन धर्म, संस्कृति और परंपरा पर टिप्पणी करने वालों को मां विंध्यवासिनी सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि आज भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। पूरा विश्व बड़ी उत्कंठा के साथ हमारी ओर देख रहा है। ऐसे में सनातन पर टिप्पणी करने वाले देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

देश की तरक्की की कामना की

उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है, जिसमें विश्व का नेतृव करने की क्षमता है। भारत को विश्व के लोग स्वमेव कहना शुरू कर देंगे, तब यह विश्व गुरु बन जाएगा। उन्होंने कहा कि मां से प्रार्थना की है कि हमारा देश और तरक्की करे। वहीं, केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने के सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story