×

Mirzapur News: समाजवादी पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, जानिए कौन है आरएस बिंद

Mirzapur News: सपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राजेंद्र एस बिंद प्रत्याशी घोषित किया था मगर बाद में टिकट काटकर राम चरित्र निषाद को मैदान में उतारा था। एक बार फिर सपा ने राजेंद्र एस बिंद पर भरोसा जताया है।

Brijendra Dubey
Published on: 20 March 2024 5:12 PM GMT
SP declared Rajendra S Bind as its candidate for Lok Sabha elections 2024, know who is RS Bind
X

सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजेंद्र एस बिंद को प्रत्याशी घोषित किया, जानें कौन है आरएस बिंद: Photo- Social Media

Mirzapur News: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 6 और प्रत्याशियों की सूची बुधवार को जारी कर दी। जिसमें अनुप्रिया पटेल को टक्कर देने के लिए मिर्जापुर लोकसभा सीट से राजेंद्र एस बिंद को टिकट दिया है। सपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राजेंद्र एस बिंद प्रत्याशी घोषित किया था मगर बाद में टिकट काटकर राम चरित्र निषाद को मैदान में उतारा था। एक बार फिर सपा ने राजेंद्र एस बिंद पर भरोसा जताया है।

लोकसभा 2024 के चुनाव का बिगुल बन चुका है। 20 मार्च से पहले चरण का चुनावी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को समाजवादी पार्टी ने 6 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। संभल से जियाउलरहमान वर्क, बागपत से मनोज चैधरी, नोएडा से राहुल अवाना, पीलीभीत से भगत सरन गंगवार, घोसी से राजीव राय और मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद को प्रत्याशी बनाया है।

जानिए कौन हैं आरएस बिंद

-राजेंद्र एस बिंद मूल रूप से भदोही जनपद के ज्ञानपुर के रहने वाले हैं।

-मुंबई में एक बड़ा बिजनेस करते हैं और उद्योगपति के रूप में जाने जाते।

-बिंद का बिंद समाज में अच्छी पकड़ है। भदोही जिले में सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे।

-2018 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

-2019 के लोकसभा में भदोही से सपा के टिकट के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन भदोही लोकसभा सीट बसपा के खाते में चले जाने से सपा ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर भेजा था। मगर कुछ दिन बाद समाजवादी पार्टी ने बड़ा उलट पर कर दिया राजेंद्र एस बिंद का टिकट काटकर बीजेपी से आए सपा में रामचरित्र निषाद को टिकट दे दिया था इसके बावजूद भी राजेंद्र एस बिंद सपा में बने रहे जिसके चलते सपा ने एक बार फिर भरोसा बताया है।

अनुप्रिया पटेल को टक्कर देंगे

मिर्जापुर लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। राजेंद्र एस बिंद मिर्जापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बहुजन समाज पार्टी ने आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है बसपा नेता मनीष त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे। वहीं एनडीए गठबंधन से अपना दल एस की नेता व मिर्जापुर की वर्तमान सांसद अनुप्रिया पटेल तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी उलटफेर नहीं करती है तो कितना टक्कर दे पाएंगे अनुप्रिया पटेल को राजेंद्र एस बिंद।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story