×

Mirzapur News: विंध्याचल धाम में पहुँचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री, बोले महिलाओं को स्टांप शुल्क में छूट की सीमा 1 करोड़

Mirzapur News: विंध्याचल धाम में पहुँचे प्रदेश सरकार के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया।

Brijendra Dubey
Published on: 7 April 2025 11:02 PM IST
Mirzapur News: विंध्याचल धाम में पहुँचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री, बोले महिलाओं को स्टांप शुल्क में छूट की सीमा 1 करोड़
X

Mirzapur News: विंध्याचल धाम में पहुँचे प्रदेश सरकार के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि महिलाओं को स्टांप शुल्क में छूट की सीमा 1 करोड़ किया जायेगा। बताया कि दिव्यांग व आर्मी के शहीद परिवारो को रजिस्ट्री कराने पर छूट का प्राविधान हैं। प्रदेश में निवेश करने वालों की संख्या बढ़ी है। अब प्रति व्यक्ति आय 1.24 लाख हैं।

तत्काल रजिस्ट्री अभिलेख उपलब्ध कराया जाए

विंध्याचल पहुंचे राज्यमंत्री ने कहाकि किसी भी व्यक्ति के द्वारा भूमि सम्पत्ति की रजिस्ट्री कराने पर रजिस्ट्री कार्यालय द्वारा तत्काल रजिस्ट्री अभिलेख उपलब्ध कराया जाएगा । इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कतिपय वेंडरो के द्वारा अधिक दाम पर स्टाम्प बेचने की शिकायत के बारे में मंत्री ने कहा कि यदि इस तरह की कहीं शिकायत प्राप्त होती है तो अपने सम्बन्धित रजिस्टार को अवगत कराये। वेंडर को ब्लैक लिस्टेड करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था में सुधार का परिणाम है कि रजिस्ट्री की आय में 11 हजार करोड़ का राजस्व 2017 में प्राप्त होता था अब आज तक की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में 29900 करोड़ लगभग तीन गुना की आय की बढ़ोतरी हुई हैं। आय की बढ़ोतरी विगत 08 वर्षो में बिना सर्किल रेट बढ़ाए हुआ है।

प्रति व्यक्ति आय पर बोले

कहा कि 8 वर्षो में प्रदेश सरकार द्वारा विकास की दिशा में उत्तरोत्तर कार्य करने का नतीजा है कि प्रति व्यक्ति आय पहले 45 हजार रूपया था जो अब बढ़कर प्रति व्यक्ति एक लाख 24 हजार रूपया हो गया हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की आमदनी बढ़ने से तथा सर्किल रेट न बढ़ाए जाने के कारण मकान, प्लाट खरीददारो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है व्यक्ति का सपना कि उनका अपना आशियाना हो वह प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में पूरा हो रहा हैं।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story