TRENDING TAGS :
Mirzapur: 'मुंगेरीलाल को सपने देखने से किसने रोका, 40 नहीं 4 सीट जीत जाएं यही बहुत', योगेंद्र उपाध्याय का अखिलेश पर हमला
Mirzapur News: उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सनातन धर्म पर प्रश्न उठाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय (Social Media)
Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर में शनिवार (25 नवंबर) को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर करारा वार किया। उन्होंने अखिलेश यादव के प्रधानमंत्री बनने के दावे पर पर कहा कि, 'मुंगेरीलाल का सपना देखना से किसी को किसने रोका है।'
दरअसल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रस्तावित विंध्य विश्वविद्यालय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि, जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। जिले के मड़िहान में विंध्य विश्वविद्यालय स्थापित होने से तीन जिलों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, सरकार की मंशा उत्तर प्रदेश को शिक्षा का हब बनाना है।
योगेंद्र उपाध्याय- 3 जिलों को होगा फायदा
यूपी के मिर्जापुर जिले के मड़िहान में प्रस्तावित विंध्य विश्वविद्यालय (Vindhya University) के लिए चयनित जमीन का उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, 'यह क्षेत्र तीन जिलों को फायदा पहुंचाएगा। इस क्षेत्र में विश्वविद्यालय खोलने से लोगों को लाभ मिलेगा।' योगेंद्र उपाध्याय आगे बोले, सरकार की मंशा हर जिले में विश्वविद्यालय खोलने की है। ताकि, उत्तर प्रदेश शिक्षा का हब बन सके'।
'मुंगेरीलाल का हसीन सपना देखने से किसने रोका'
उन्होंने पत्रकारों के उस प्रश्न का भी जवाब दिया जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 40 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया है। साथ ही, अखिलेश यादव के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर योगेंद्र उपाध्याय ने कहा, 'मुंगेरीलाल का हसीन सपना देखने से किसने रोका है। 40 नहीं वह 4 सीट जीत जाएं यही बहुत है।'
स्वामी प्रसाद पर बोले, विनाश काले विपरीत बुद्धि
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सनातन धर्म पर प्रश्न उठाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को लेकर कहा कि, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'। उन्होंने आगे कहा कि, साहित्य के यमक अलंकार में आता है कि कनक-कनक ते सौ गुनी, ते मादकता अधिकाय ! यहां कनक का अलग-अलग अर्थ है। उसी प्रकार वहा ताड़न का भी अर्थ अलग है।उन्होंने कहा कि, राजनीति के लिए अल्प ज्ञान खतरनाक है।' ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर कहा कि, यह नेतृत्व का मामला है। काबिल आदमी को आगे लाया जाएगा।