Mirzapur News: जमीनी विवाद में फायरिंग में युवक को लगी गोली, पूर्व विधायक के पति पर लगा आरोप

Mirzapur News: कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास विवादित भूमि पर कब्जे के विवाद में सोमवार शाम को नकाबपोश ने एक व्यक्ति को गोली मार दी।

Brijendra Dubey
Published on: 15 Jan 2024 1:07 PM GMT
mirzapur news
X

मिर्जापुर में जमीनी विवाद में फायरिंग (न्यूजट्रैक)  

Mirzapur News: जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास विवादित भूमि पर कब्जे के विवाद में सोमवार शाम को नकाबपोश ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। कंधे पर गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां उपचार चल रहा है। गोली लगने की जानकारी मिलते ही कटरा कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी सिटी व सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गए हैं। मामला पूर्व मझवां विधायक के परिवार से जुड़ा हुआ है।

जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी अंजही निवासी उदय मालवीय पहले स्व. पूर्व विधायक रामचंद्र मौर्य के साथ काम करते थे। 2017 के लोकसभा चुनाव में रामचंद्र मौर्य के पुत्र संजय मौर्य की पत्नी सूचित स्मिता मौर्य मझवां से विधायक बनी। इसके बाद उदय मालवीय को कामकाज से हटा दिया गया। उदय मालवीय संजय मौर्य के चाचा राम सजीवन के जमीन का काम देखने लगे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास साढ़े 10 बिस्वा की भूमि पर भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष से संजय मौर्य अपनी जमीन बता रहे हैं। दूसरे पद से राम सजीवन उसे अपनी जमीन बता रहे हैं।

चाचा- भतीजे में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम को राम सजीवन के जमीन का काम देखने वाले उदय मालवीय अपने साथियों के साथ सोहता अड्डा पर गए थे। उदय मालवीय अपने साथियों के साथ पास में लेखपाल के घर पर पानी पी रहे थे। तभी पीछे से आए नकाबपोश ने उनके ऊपर फायरिंग कर दिया। जिससे उदय मालवीय घायल हो गये। उनके साथी बदमाश को दौड़ाया।

घायल उदय मालवी के साथी पप्पू दुबे ने कहा कि भाजपा की पूर्व विधायक मझवा सूचीस्मिता मौर्य के पति संजय मौर्य से विवाद है उन्होंने ही गोली चलवाई है। वही एसपी सिटी नितेश कुमार सिंह ने कहाकि, उदय मालवीय को किसी अज्ञात ने गोली मार दी है, जिनका इलाज मंडलीय चिकित्सालय में चल रहा है। प्रथम दृष्टि या घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ा है जमीन का मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विधायिका के पति के आरोप पर बोले मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story