×

शर्मनाकः कायरों को नहीं आई शर्म, भारत माता का हाथ तोड़कर ले गए तिरंगा

By
Published on: 4 Nov 2016 5:23 AM GMT
शर्मनाकः कायरों को नहीं आई शर्म, भारत माता का हाथ तोड़कर ले गए तिरंगा
X

bharat-mata

आगराः एक तरफ जहां देश के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना भारत माता की रक्षा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं जो भारत माता का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे। थाना हरिपर्वत क्षेत्र के दीवानी चौराहे पर स्थापित भारत माता की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। वह भारत माता की प्रतिमा का हाथ तोड़कर उसमें से तिरंगा निकाल कर ले गए। इसकी वजह से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनीं हुई है।

क्या है मामला?

-शुक्रवार की सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भारतमाता की प्रतिमा को टूटा हुआ देखा।

-राहगीरों ने इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दे दी।

-भारत माता की प्रतिमा का एक हाथ तोड़ा गया था।

-उसमें लगा झंडा गायब है, आशंका जताई जा रही है कि प्रतिमा तोड़ने वाले ही झंडे को ले गए होंगे।

-इससे पहले भी इस प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा था।

आगे की स्लाइड में पढें किसने किया था इस प्रतिमा का अनावरण...

bharat-mata1

-इसके बाद 2012 में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था।

-एक बार फिर इस प्रतिमा के तोड़े जाने को लेकर हिंदूवादी संगठनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

-वहीं पुलिस घटना के सम्बन्ध में जांच में जुट गई है। फिलहाल स्तिथि तनावपूर्ण बनी हुई है।

आगे की स्लाइड में पढें क्या कहते हैं विश्व हिंदू परिषद के नेता सुनील पराशर?

bharat-mata2

-उन्होंने प्रशासन को जल्द से जल्द नई प्रतिमा लगाने को कहा है।

-उन्होंने कहा कि अगर प्रतिमा नहीं लगाई गई तो वह इसके खिलाफ आन्दोलन करेंगे।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कहते हैं सीओ बी एस त्यागी?

bharat-mata3

-अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा कायम करने के आदेश दिए गए हैं।

-आस पास में लगे सी सी टीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है।

-जल्द ही प्रतिमा बदल कर नई प्रतिमा लगवाई जाएगी।

आगे की स्लाइड में देखें वीडियो...

Next Story