×

बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को मारी गोली, लूट लिए 2 लाख

Newstrack
Published on: 7 May 2016 12:29 PM GMT
बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को मारी गोली, लूट लिए 2 लाख
X

हापुड़: कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी में शनिवार दोपहर 12 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। उससे दो लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार हो गए। युवक एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। घायल को उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

क्‍या है मामला

-कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी में योगेश कुमार अपने परिवार के साथ रहता है।

-वह मेरठ रोड स्थित जन लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में काम करता है।

-वह ग्रामीण क्षेत्र से रुपए कलेक्ट कर फाइनेंस कंपनी में जमा करता है।

-शनिवार की सुबह वह ग्रामीण क्षेत्र से करीब दो लाख रुपए कलेक्शन कर बाइक पर सवार होकर फाइनेंस कंपनी आ रहा था।

-जैसे ही वह मोदीनगर रोड स्थित फ्लाई ओवर के नीचे पहुंचा।

ssp

यह भी पढ़ें... CCTV: BKD गैंग ने व्‍यापारी से मांगे दो करोड़,न देने पर की फायरिंग

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

-अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे रुपए से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।

-विरोध करने पर बदमाशों ने योगेश को गोली मार दी।

-एक गोली लगने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और बैग लेकर भागने लगा तभी बदमाशों ने उसे दूसरी गोली मार दी।

-इसके बाद वह सड़क पर गिर गया,और बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए।

-इस घटना को दुकानदार वह राहगीर सरेआम देखते रहे,किसी ने बदमाशों को रोकने की हिम्मत तक नहीं की।

- पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

-घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

-मौके पर पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव,सीओ विशाल यादव,कोतवाली वीरेन्द्र यादव भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

-पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

-पुलिस के मुताबिक शीघ्र ही बदमाशों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story