×

बुलंदशहर में दो महिलाओं ने छेड़छाड़ के विरोध की कीमत अपनी जान दे कर चुकाई

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने दो महिलाओं को कार चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। दो लोग घायल हो गए। मृतक महिलाएं देवरानी और जेठानी हैं। घटना के विरोध में लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया,जिसको पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा-बुझा कर खुलवाया।

Roshni Khan
Published on: 25 Jun 2019 7:55 AM GMT
बुलंदशहर में दो महिलाओं ने छेड़छाड़ के विरोध की कीमत अपनी जान दे कर चुकाई
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने दो महिलाओं को कार चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। दो लोग घायल हो गए। मृतक महिलाएं देवरानी और जेठानी हैं। घटना के विरोध में लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया,जिसको पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा-बुझा कर खुलवाया।

जाम के कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई जिसके कारण लोंगो को काफी परेशानी उठानी पड़ी। एसएसपी बुलन्दशहर एन.कोलांची के अनुसार घटना के सबंध में मृतक पक्ष की तरफ से चार लोंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिनमें से मुख्य आरोपी नकुलसिंह पुत्र जगवीर निवासी चांदपुर,बुलन्दशहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

ये भी देंखे:उत्तर प्रदेश: यूपी कैबिनेट से आई पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को लेकर बड़ी खुशखबरी

एसएसपी बुलन्दशहर एन.कोलांची ने पीटीआई-भाषा को दूरभाष पर दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि चांदपुर रोड निवासी रामवीर व भीमसेन का परिवार सोमवार देर रात शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था। इसी दौरान एक युवक पीड़ित पक्ष के घर के बाहर नशे में पेशाब करने लगा। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने एक युवती से छेड़खानी शुरू कर दी।

महिलाओं ने विरोध किया तो युवक वहां से धमकी देकर भाग गया। कुछ देर बाद युवक कार लेकर अपने साथियों के साथ वहीं आ गया और उसने महिलाओं पर कार चढ़ा दी, जिसमें संतो देवी(३८) पत्नी रामवीर व उर्मिला(४२) पत्नी भीमसेन की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र पुत्र रामवीर एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी देंखे:कानपुर-बुंदेलखंड की इन विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कमल खिलाने की तैयारी

एसएसपी के अनुसार घटना के संबंध में देर रात महिलाओं का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सिपुर्द कर दिया गया था। लेकिन आज सुबह परिजनों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दोनों महिलाओं के शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। एसएसपी के अनुसार जाम खुलवा दिया गया है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story