×

कन्नौज में गर्भवती महिला को चलती ट्रेन से फेंंका, आई गंभीर चोटें

अराजक लोगों द्वारा महिला को चलती ट्रेन से फेकने पर वह प्लेटफार्म और पटरी के बीच की जगह में फंस गई। ट्रेन वहां से धीरे-धीरे गुजरी और गर्भवती महिला की जान बच गई। महिला को चलती ट्रेन से फेंकने के कारण उसको काफी चोटे आई है। इसके बाद उसको स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इस महिला के जिंदा बच जाने को चमत्कार माना है।

priyankajoshi
Published on: 24 Oct 2016 9:21 AM GMT
कन्नौज में गर्भवती महिला को चलती ट्रेन से फेंंका, आई गंभीर चोटें
X

कन्नौज : बदमाशों ने एक गर्भवती महिला को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। महिला 5 महीने से गर्भवती है और उसका 3 साल का एक बच्चा भी है। जिसको कुछ लोगों ने उसके बच्चे को ट्रेन में ही ले लिया था और उसको मांगने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका दिया गया।

क्या था पूरा मामला?

-फर्रुखाबाद से दवा लेकर ट्रेन से शिल्पी नाम की महिला अपने घर कन्नौज वापस आ रही थी।

-महिला ने बताया कि वह 5 महीने से गर्भवती है और उसका तीन साल का एक बच्चा वंश है।

-उसने बताया कि उसके बच्चे को कुछ लोगों ने ट्रेन में ले लिया था और महिला का स्टेशन भी आने वाला था।

-शिल्पी का कहना हैं कि अपने बच्चे को मांगने परउसे चलती ट्रेन से फेक दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

-अराजक लोगों द्वारा महिला को चलती ट्रेन से फेकने पर वह प्लेटफार्म और पटरी के बीच की जगह में फंस गई।

-ट्रेन वहां से धीरे-धीरे गुजरी और गर्भवती महिला की जान बच गई।

-महिला को चलती ट्रेन से फेंकने के कारण उसको काफी चोटे आई है।

-इसके बाद उसको स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

-डॉक्टरों ने इस महिला के जिंदा बच जाने को चमत्कार माना है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story