×

मिशन 2022: भाजपा ने अपनी पुरानी छवि को बदलने के लिए बनाया ये खास प्लान

मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी भाजपा अब अपनी पहचान बदलने की तैयारी में है। शहरों और नगरों की पार्टी कही जाने वाली भाजपा अब गांवों में जाकर अपना जनाधार बढाएगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर दस्तक देंगे।

Aditya Mishra
Published on: 30 Nov 2019 3:15 PM GMT
मिशन 2022: भाजपा ने अपनी पुरानी छवि को बदलने के लिए बनाया ये खास प्लान
X

लखनऊ: मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी भाजपा अब अपनी पहचान बदलने की तैयारी में है। शहरों और नगरों की पार्टी कही जाने वाली भाजपा अब गांवों में जाकर अपना जनाधार बढाएगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर दस्तक देंगे।

पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर हर दर पर दस्तक देंगे। भाजपा का ग्राम स्वराज अभियान 01 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस 30 जनवरी तक राष्ट्रपिता के संदेश को लेकर पांव-पांव चलते हुए गांव-गांव तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें...प्याज की बढ़ती कीमतों के लिए बीजेपी शासित केंद्र सरकार जिम्मेदार: संजय सिंह

सात दिसम्बर तक प्रत्येक जिले में कार्यशाला

इसका माहौल बनाने के लिए एक से सात दिसम्बर तक प्रत्येक जिले में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चों के जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के क्षेत्रीय पदाधिकारी व जिला पदाधिकारियों के साथ मोर्चों के मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। जिले की कार्यशालाओं में प्रदेश से पदाधिकारी पहुंचकर अभियान से जुड़े विषय को विस्तार से रखेंगे।

दो माह तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान में मोर्चो के पदाधिकारी आवंटित गांव के सभी बूथों पर प्रवास करते हुए बूथ समितियों के साथ बैठक करेंगे और गांव के प्रत्येक घर तक केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी को पहुंचायेंगे तथा लाभार्थियों से भेंट करेंगे। इसके साथ ही भाजपा जन-जन के दर पर पहुंचकर फीडबैक लेने का भी काम करेगी।

ये भी पढ़ें...बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को किया तलब, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, भूपेंद्र यादव से मिलीं

ग्राम स्वराज अभियान के तहत पार्टी के प्रवासी पदाधिकारी, युवा, महिला, किसान, प्रबुद्धजन, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अधिवक्ता सहित सभी वर्गों के सा बैठकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे तथा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए सहित अदम्य राजनैतिक साहस के साथ लिए गये निर्णयों पर भी जनमानस से राय शुमारी की जाएगी।

इसके साथ ही स्वच्छता, सेवा, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प, जल संरक्षण, बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, शिक्षा और पर्यावरण जैसे जनसरोकार के विषयों के साथ भाजपा जनता के बीच पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें...ममता का वार, बीजेपी का पलटवार! एनआरसी पर सियासत चालू

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story