TRENDING TAGS :
Mission 2024: लोकसभा चुनाव के लिए 30 मई से BJP शुरू करेगी तानाबाना बुनने का काम
BJP Mission 2024: उत्तर प्रदेश को लेकर भाजपा हाईकमान ने मिशन 2024 के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सगंठन से लेकर सरकार तक के कामों में बारीकी से नजर रखी जा रही है।
भाजपा (photo: social media )
Mission 2024: देश के सबसे बडे़ सूबे उत्तर प्रदेश को लेकर भाजपा हाईकमान ने मिशन 2024 के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सगंठन से लेकर सरकार तक के कामों में बारीकी से नजर रखी जा रही है। इसके लिए रोड मैप बनाने का काम भी शुरू हो गया है। आगामी 30 मई को मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर संगठन स्तर पर कई कार्यक्रमों को तैयार किया गया है।
इसके तहत 15 जून तक कई कार्यक्रम होंगे। साथ ही 30 मई से दो जून तक केन्द्र सरकार अपनी उपलब्धियों का बखान करेगी। इसके बाद दस दिनों तक पार्टी कार्यकर्ता किसानों के लिए विकास कार्यो को जन जत तक पहुंचाने के साथ ही योगी सरकार की उपलब्धियों को भी बताने का काम करेंगे।
भाजपा का जनादेश कुछ कमजोर
इस बार विधानसभा चुनाव परिणामों में पश्चिमी यूपी कुछ कमजोर पड़ी। भाजपा ने फिर से पुरानी ताकत वापस लाने की दिशा में प्रयास करना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार के सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर झकझोरने को लेकर तीन माह का रोडमैप बनाया गया है।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मेरठ सहारनपुर मुरादाबाद मंड़लों में इस बार चुनाव में भाजपा का जनादेश कुछ कमजोर पड़ा है। 2017 में इस क्षेत्र की 71 सीटों में से भाजपा 51 सीट जीती थी। इस बार 40 विधानसभा क्षेत्रों में ही उसे सफलता मिल सकी जिसे लेकर भाजपा नेतृत्व थोडा चिंतित है।
इसके लिए किसान आंदोलन के दौरान मुखर हुई जाटों की नाराजगी और मुस्लिम मतदाताओं का विपक्ष के साथ जाना एक बड़ा कारण माना गया है। अब इसके लिए पश्चिमी यूपी के विकास के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को फोकस करने की कवायद शुरू हो चुकी है।
साथ ही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पिछली सरकारों से फर्क दिखाने की चाहत में पुलिस के डीजीपी को बदलना इसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं योगी के मंत्रियों का समूह इन दिनों सप्ताह के तीन दिन जिलों में प्रवास कर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेकर कमियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजयुमो जल्द ही एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी में है।