Yogi Government 2.0: क्षेत्र, जाति, मिशन 2024-भाजपा ने साधे एक तीर से कई निशाने

Yogi Government 2.0: मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट मंत्रियों 7 सामान्य वर्ग के 9 पिछडे वर्ग के तथा दो अनुसूचित जाति के विधायकको मंत्री बनाया गया है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 25 March 2022 1:28 PM GMT
Yogi Adityanath Oath Ceremony
X

Yogi Adityanath Oath Ceremony

Uttar Pradesh Cabinet Ministers List 2022: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Cabinet Ministers Name) के नेतृत्व में बनी नई सरकार में मिशन 2024 के मद्देनजर जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है। मंत्रिमंडल में 19 पिछडी जाति और 13 अनुसूचित जाति जनजाति और 19 सवर्णो के अलावा एक अल्पसंख्यक वर्ग का प्रतिनिधित्व दिया गया है।

मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट मंत्रियों 7 सामान्य वर्ग के 9 पिछडे वर्ग के तथा दो अनुसूचित जाति के विधायकको मंत्री बनाया गया है। जबकि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में 7 सामान्य वर्ग 4 पिछडे वर्ग के तथा 3 अनुसूचित जाति के मंत्री बनाए गए है। इसी तरह राज्यमंत्रियों में 5 सामान्य वर्ग के 6 पिछडावर्ग के तथा 9 अनुसूचित जाति के और एक अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम को मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है।

इसके अलावा 5 महिलाओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली. बेबीरानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. जबकि रजनी तिवारी, प्रतिभा शुक्ला, विजय लक्ष्मी गौतम राज्यमंत्री होंगी जबकि गुलाब देवी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा सौंपा गया है। एक मुस्लिम नेता दानिश आजाद को भी मंत्री बनाया गया है। वहीं पिछडी जाति के केशव प्रसाद मौर्य केा फिर जगह दी गयी है। जबकि डा दिनेश शर्मा की जगह इस बार बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वह ब्राह्मण समाज समाज से आते हैं। इससे साफ है कि पिछले बार की तरह ही डिप्टी सीएम पर एक पिछडा ओर एक ब्राम्हण रखा गया है। जबकि कुर्मी बिरादरी से सुरेश कुमार खन्ना, कुर्मी जाति से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और दलित समाज से बेबीरानी मौर्य को मंत्री बनाया गया है। चौधरी लक्ष्मीनारायण जाट समाज से आते हैं उन्हे फिर मंत्री बनाया गया है। जबकि धर्मपाल सिंह लोध समाज, नंदगोपाल गुप्ता वैश्य समाज, भूपेंद्र चौधरी जाट, अनिल राजभर राजभर बिरादरी, जितिन प्रसाद ब्राह्मण, राकेश सचान कुर्मी समाज, पीएम मोदी के खास और पूर्व आईएएस एके शर्मा और योगेंद्र उपाध्याय ब्राह्मण समाज से आते हैं। उन्हे इस मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है।

भाजपा के सहयोगी दल अपना दल के अध्यक्ष और विधानपरिषद सदस्य आशीष पटेल को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। वह कुर्मी समाज से आते हैं। और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति है। निषाद पार्टी से 6 विधायक बने हैं। उसके अध्यक्ष संजय निषाद भी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी छोडकर भाजपा में आए वैश्य समाज के नितिन अग्रवाल और कपिल देव अग्रवाल को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का की बडी जिम्मेदारी मिली है। ये दोनों वैश्य समुदाय से आते है। .जबकिरविंद्र जायसवाल वैश्य, संदीप सिंह लोधी, गुलाब देवी धोबी समाज, धर्मवीर प्रजापति ओबीसी, असीम अरुण जाटव, जेपीएस राठौर क्षत्रिय, अरुण कुमार सक्सेना कायस्थ, दयाशंकर मिश्रा दयालु ब्राह्मण, मयंकेश्वर शरण सिंह क्षत्रिय, दिनेश खटीक खटीक बिरादरी, संजीव गौड़ एसटी, जसवंत सैनी सैनी समुदाय से आते है।

Admin 2

Admin 2

Next Story