×

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने किया सरेंडर, पिछले महीने से चल रहे थे फरार

Kanpur News: इरफान सोलंकी के साथ में उनके भाई रिजवान सोलंकी ने भी सरेंडर कर दिया। इरफान सोलंकी के साथ में उनके वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी और विधायक रुमी और अमिताभ बाजपेई भी मौजूद रहे।

Jugul Kishor
Published on: 2 Dec 2022 6:49 AM GMT (Updated on: 2 Dec 2022 8:37 AM GMT)
X

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने किया सरेंडर (Video: Social Media)

Kanpur News: कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी ने आज शुक्रवार 2 दिसंबर 2022 को कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इरफान सोलंकी के साथ में उनके भाई रिजवान सोलंकी ने भी सरेंडर किया। इरफान सोलंकी के साथ में उनके वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी और विधायक रुमी और अमिताभ बाजपेई भी मौजूद रहे। बता दें कि पिछले महीने 8 नवंबर को एक भूमि विवाद में महिला को परेशान करने और उसके घर आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। उसी के बाद से विधायक इरफान सोलंकी फरार चल रहे थे।

महिला का घर जलाने और जमीन कब्जाने के आरोप में चल रहे थे फरार

पुलिस ने पिछले महीने 8 नवंबर को इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर एक पड़ोसी महिला के साथ में भूमि विवाद के बाद दंगा करने और घर जलाने का मामला दर्ज किया। पुलिस में ये शिकायत डिफेंस कॉलोनी की जाजमऊ की नजीर फातिमा ने दर्ज करवाई थी। फातिमा ने विधायक पर घर जलाने का आरोप लगाया। महिला का आरोप था कि डिफेंस कॉलोनी में 535 गज का उसका एक प्लाट है जहां पर वह 1986 से रह रही थी। विधायक और उनके भाई ने उसकी 200 गज जमीन कब्जा कर ली। वहीं केस दर्ज होने के बाद से ही सपा विधायक और उनके भाई फरार चल रहे थे, लेकिन आज दोनों भाइयों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

फर्जी आधार कार्ड मामले में दर्ज हुआ है केस

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर अब फर्जी आधार कार्य का उपयोग करके हवाई यात्रा करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दावा किया है इरफान सोलंकी ने नकली आधार कार्य उपयोग करके दिल्ली और मुंबई की हवाई यात्रा की है। आधारकार्ड में तस्वीर उनकी थी लेकिन नाम अशरफ अली लिखा हुआ था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story