×

Raja Bhaiya कुछ बोलते नहीं, कोई पत्नी ऐसा नहीं कहेगी... अक्षय प्रताप सिंह ने ‘भाभी’ पर लगाए गंभीर आरोप

Raja Bhaiya News: अक्षय प्रताप सिंह ने लिखा कि उन्हें इतनी संपत्ति मिली की उनकी संपदा राजा भइया से अधिक हो गयी। कई वर्षों से वे राजा भइया से अधिक आयकर रिटर्न भरती हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 March 2025 1:06 PM IST (Updated on: 12 March 2025 3:07 PM IST)
raja bhaiya news
X

raja bhaiya news

Raja Bhaiya News: प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया की निजी जिंदगी में इस समय भूचाल मचा हुआ है। पत्नी भानवी सिंह ने राजा भइया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। भानवी सिंह ने एफआईआर में राजा भइया पर घरेलू हिंसा, शारीरिक शोषण, प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए है। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में राजा भइया की तरफ से कोई भी बात सामने नहीं आयी है। लेकिन कुंडा विधायक और उनकी पत्नी भानवी सिंह के विवाद में अब उनके करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल जी की एंट्री हो गई है।

अक्षय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर ‘भाभी’ भानवी सिंह को खूब खरीखोटी सुनाई है। अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी को लालची करार देते हुए कहा कि उन्हें राजा भइया से 100 करोड़ रुपए चाहिए। साथ ही कहा कि भइया तो इस मामले में कुछ बोलेंगे नहीं। लेकिन कोई भी पत्नी पति के लिए कभी भी ऐसा न कह सकती है और न ही लिख सकती है। इसी रवैये के चलते राजा भइया साल वर्षों से अधिक समय से उनसे अलग ही रह रहे हैं।

एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल जी ने पोस्ट में लिखा कि हम सभी का ये मानना है कि घर की बात घर में ही रहती तो अच्छा होता, लेकिन घर की बात को बाहर लाया कौन? घर की बात को मसालेदार गॉसिप बनाकर लोगों के बीच परोसने वाली भानवी सिंह का असली चेहरा आप लोगों के सामने लाना आवश्यक है, और ये सिलसिला जारी रहेगा।

उन्होंने लिखा कि भइया तो इस विषय पर कुछ कहते नहीं हैं, लेकिन ये अवश्य कहूंगा कि जिस तरह से भानवी सिंह विष वमन कर राजा भइया की छवि धूमिल करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाये हैं कोई भी पत्नी अपने पति के लिए कभी भी ऐसा न कहेगी न लिखेगी, उनके इसी व्यवहार के कारण भइया 10 वर्षों से अधिक से उनसे अलग ही रह रहे हैं। अक्षय प्रताप सिंह ने आगे लिखा कि 1995 में राजा भइया से विवाह होने के बाद भानवी सिंह को भदरी से चल- अचल अकूत संपत्ति दी गयी। जिसमें प्रतापगढ़ में खेत, बाग, दिल्ली में शानदार बंगला, उत्तराखंड में विशाल सेब के बाग और ज़मीन, साथ ही वे दो व्यापारिक संस्थान की मालकिन बनीं, आभूषणों, गहनों की तो कोई गिनती ही नहीं है।

राजा भइया से अधिक आयकर रिटर्न भरती हैं भानवी

उन्होंने लिखा कि उन्हें इतनी संपत्ति मिली की उनकी संपदा राजा भइया से अधिक हो गयी। कई वर्षों से वे राजा भइया से अधिक आयकर रिटर्न भरती हैं। इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने अदालत से राजा भइया के जैसी जीवनशैली जीने के लिए और अपने साज श्रृंगार के लिए महंगे विदेशी ब्रांड खरीदने के लिए राजा भइया से ‘10 लाख’ प्रति माह की मांग की।

कुछ ही दिनों में उन्हें लगा कि ये रकम उनके शौक पूरा करने के लिए बहुत कम हैं और उन्होंने अपनी मांग बढ़ा कर ‘100 करोड़’ रुपये और साथ में ही ‘25 लाख’ रुपये प्रति माह राजा भइया से अदालत के माध्यम से मांगे। मैंने जो उपरोक्त बातें कहीं हैं, सभी प्रमाणित हैं, इसके अभिलेख न्यायालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। ये मांग सही है या ग़लत ये निर्णय मैं आप लोगों के विवेक पर छोड़ता हूं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story