×

'मोगली गर्ल' अब कड़ी सुरक्षा के घेरे में, हॉस्पिटल में उमड़े फैंस, डॉक्टर हुए हैरान

sujeetkumar
Published on: 7 April 2017 1:09 PM GMT
मोगली गर्ल अब कड़ी सुरक्षा के घेरे में, हॉस्पिटल में उमड़े फैंस, डॉक्टर हुए हैरान
X

बहराइच: दो महीने पहले (25 जनवरी) को जंगल से एक आठ साल की बच्ची पाई गई। जो है तो इंसान लेकिन उसका रहन- सहन जानवरों की तरह है। वह बंदरों की तरह रहती है और उन्हीं की तरह बोलती है। बच्ची का अभी हॉस्पिटल इलाज चल रहा है। बच्ची का नाम लोगों ने मोगली गर्ल रखा है। आज शुक्रवार (7 अप्रैल) को हॉस्पिटल में उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बस मोगली गर्ल की एक झलक देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें...THE JUNGLE BOOK: अब तक फिक्शन में दिखा था जो मोगली, मिल गई वो रियल में

जब मोगली गर्ल को लोगों के बीच लाया गया तो वह लोगों की भीड़ देख सहम गई। वह खुद को लोगों की नजरों से बचाती हुई दिखी।

लोगों की भीड़ को बढ़ता देख सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने आइसोलेशन वार्ड के गेट पर एक सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगा दी गई है, लेकिन फिर भी हॉस्पिटल परिसर में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। जिसे काबू करने में हॉस्पिटल कर्मचारियों को काफी दिक्कतें हो रहीं है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story