×

शाहजहांपुर : छेड़खानी का विवाद... खाकी पर दबाव... दो भाइयों की हत्या

दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में बवाल शुरू हो गया। किशोरी पक्ष के लोगों ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम लगाने के साथ ही आरोपित पक्ष के घरों में धावा बोल दिया। घरों, दुकानों में घुसकर महिलाओं, बुजुर्गों तक से मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एसपी एस चिनप्पा कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पूरे इलाके में तनाव फैला हुआ है। 

राम केवी
Published on: 24 Jun 2019 7:29 AM GMT
शाहजहांपुर : छेड़खानी का विवाद... खाकी पर दबाव... दो भाइयों की हत्या
X
शाहजहांपुर : छेड़खानी

शाहजहांपुर : छेड़खानी का विवाद शहर में डबल मर्डर से सनसनी है। दो भाईयों को रास्ते मे घेरकर उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। जिसमे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने भाग कर जान बचाई। फोन पर परिजनों को सूचना दी।

दूसरे पक्ष ने मौके पर पहुचकर गोली मारने वाले को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला दो माह पहले युवती के साथ घर मे घुसकर की गई छेड़छाड़ के मामले से जुड़ा है।

शाहजहांपुर : छेड़खानी का विवाद दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी बावजूद इसके पुलिस चुपचाप तमाशा देखती रही। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एसपी एस चिनप्पा कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पूरे इलाके में तनाव फैला हुआ है।

दबंगों के हौसले बुलंद

पुलिस में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने के कारण दबंगों के हौसले बुलंद हो गए और एक की गोली मारकर हत्या और दूसरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एसपी सिटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुच गया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

शाहजहांपुर : छेड़खानी का विवाद घटना थाना रौजा के रिलायंस पैट्रोल के पास कि है। ग्राम जमूही निवासी 20 साल का सोनू और उसका भाई मोहित काम पर जा रहे थे। तभी रास्ते मे पड़ोस का रहने वाले संतोष और उनके साथियों ने घेर लिया और सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी बीच मोहित जान बचाकर भागा गया। उसने फोन पर परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुचे परिजनों ने दूसरे पक्ष के एक शख्स की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मरने वाला शख्स संतोष का भाई बताया जा रहा है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों को जिला भेजा जहां दोनो को मृत घोषित कर दिया गया। वही एसपी एस चिनप्पा एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी समेत भारी पुलिस ने जिला अस्पताल पहुचकर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी की। साथ ही पुलिस ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात की है।

मृतक सोनू के परिजनों ने बताया कि दो माह पहले पङोस के रहने वाले संतोष ने सोनू की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। तब सोनू ने पुलिस में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की थी। उसके बाद दबगों के हौसले बुलंद हो गए।

समझौते से इनकार पड़ा भारी

लगातार आरोपी पक्ष की तरफ से दबाव बनाया जाने लगा। समझौता से इंकार करने पर दो दिन पहले फिर आरोपी पक्ष ने मृतक सोनू के भाई को बेरहमी से पीटा था। उसकी भी शिकायत थाने पर की थी। लेकिन फिर पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की थी।

यही कारण था कि आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और आज दो लोगों की हत्या हो गई।

वही एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि दो लोगों की हत्या की गई है। घटना के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है। अगर घटना के पीछे किसी पुलिसकर्मियों की लापरवाही आई तो उनके ऊपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राम केवी

राम केवी

Next Story