×

UP News: यूपी में पराली जलाने वाले सावधान! सेटेलाइट से हो रही निगरानी, FIR के साथ लगेगा जुर्माना

UP News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों से कहा, किसानों को पराली प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाए। किसानों से पराली न जलाने की अपील की जाए।

Jugul Kishor
Published on: 14 Oct 2023 7:29 AM GMT (Updated on: 14 Oct 2023 8:41 AM GMT)
UP News
X

पराली जलाने वाले हो जाएं सावधान (सोशल मीडिया)

UP News: अक्टूबर का आधा महीना बीत चुका है औऱ किसानों की धान की फसल कटने को तैयार है। अक्टूबर और नवंबर के महीने में ही धान की फसल की कटाई होती है। धान कटाई के वक्त पराली जलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं और प्रदूषण के स्तर में भारी इजाफा हो जाता है। लेकिन, इस बार स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार धान की फसल कटने से पहले ही तैयारी करती नजर आ रही है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए एनसीआर के आठ और संवेदनशील 10 अन्य जिलों कें मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की और जरुरी दिशा निर्देश दिए।

पराली जलाने पर किसानों से वसूला जाए जुर्माना

बैठक में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों से कहा, किसानों को पराली प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जाए। किसानों से पराली न जलाने की अपील की जाए। इसके बाद भी अगर किसान पराली जलाते हैं तो उनसे जुर्माना वसूलकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जाए।


सैटेलाइट से रखी जा रही नजर

मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों को बताया जाए कि पराली जलाने की घटनाओं पर सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। पराली जलाने से कार्बन डाई आक्साइड व कार्बन मोनो आक्साइड जैसी जहरीली गैस निकलती हैं। इससे पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, साथ ही सांस संबंधी कई बीमारियां होती हैं। पराली या फसलों के अवशेष से खाद बनाकर उपयोग किया जा सकता है।

होर्डिंग लगाकर किसानों को किया जाए जागरूक

मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो किसानों को जागरूक करें। उन्होने कहा कि मंडी, सड़क किनारे, चौक, चौराहों, पेट्रोल पंप और पंचायत भवन समेत अन्य स्थानों पर होर्डिंग लगाई जाएं। ग्राम स्तरीय किसान पाठशालाओं में किसानों को पराली प्रबंधन की जानकारी दी जाए।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story