×

OMG... ये बंदर करता है महिलाओं संग छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें

By
Published on: 9 July 2016 10:00 AM GMT
OMG... ये बंदर करता है महिलाओं संग छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें
X

कानपुर: आपने अब तक लड़कियों और महिलाओं पर छीटांकशी करते हुए लड़कों और आदमियों को देखा और सुना होगा लेकिन आप यह जान कर हैरान हो जाएंगे कि एक बंदर ने महिलाओं और लड़कियों का रास्ते से जाना मुहाल कर दिया है। जी हां यह बंदर ना सिर्फ उन्हें परेशान करता है बल्कि उनके साथ अश्लील हरकते भी करता है।

बंदर करता है अश्लील हरकतें

-कानपुर के केशव नगर इलाके में काफी समय से बंदरो की टोलियां घूमती हैं।

-शुरू में इन बंदरो ने कुछ लोगों को काटा भी फिर सब सामान्य चलने लगा।

-इधर कुछ दिनों से इन बंदरो की संख्या में इजाफा भी हुआ है।

ये भी पढ़ें...VIDEO: जब मर चुकी मां के जिस्म से लिपट रोता रहा 2 साल का हाथी का बच्चा

-पिछले 20 -25 दिनों से एक बंदर महिलाओं और लड़कियों को परेशान कर रहा है।

-वह उनके साड़ी, दुप्पटे को खींचता है और कंधे पर चढ़ कर अश्लील हरकतें करता है।

क्या कहते हैं लोग?

-गुटके की दुकान चलाने वाले विजय गुप्ता कहते है कि यह बंदर दोपहर में ही इधर नजर आता है।

-बंदर किसी को काटता नहीं है और न ही लड़को या पुरुषो को परेशान करता है।

-वह सिर्फ महिलाओं और लड़कियों के साथ ऐसी हरकते करता है।

monkey in kanpur

ये भी पढ़ें...VIDEO: जहरीले सांप बन गए खिलौना, कोबरा हो या अजगर इनसे क्या डरना

-रिक्शा कंपनी चलाने वाले गुड्डू पंडित ने बताया कि बंदर अब तक 20 से अधिक महिलाओं और लड़कियों को तंग कर चुका है।

-कई बार उनकी कंपनी के रिक्शाचालक बंदर को लाठी डंडे और पटाखों से भगा भी चुके है।

-विकास सिंह ने बताया कि कई बार बंदरो के आतंक की शिकायत वन विभाग में की है।

-अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई और न ही कोई अधिकारी या कर्मचारी बंदर पकड़ने ही आया।

क्या कहती हैं पीड़िता?

बर्रा में रहने वाली कोमल (काल्पनिक नाम) केशव नगर स्थित एक स्कूल में टीचर है। उन्होंने कहा कि एक बार स्कूल से घर जाते वक्त इस बंदर ने पीछे से आकर उनका दुपट्टा खींचा था। वह डर के मारे दुपट्टा छोड़ कर भागीं तो बंदर फिर उनके पीछे पड़ गया। वह पास ही स्थित एक पीपल के पेड़ के चबूतरे पर चढ़कर उनके कंधे पर बैठ गया और कपड़े फाड़ने लगा। रास्ते से जा रहे दो बाइक सवारो ने शोर मचाकर और पत्थर दिखाकर बंदर को भगाया। कोमल तब से इतना डर गई हैं कि रास्ता बदल दिया है।

ये भी पढ़ें...VIDEO: नाग-नागिन ने नहर में जमाया डेरा, घंटों करते हैं रोमांस

एक महिला पलक (काल्पनिक नाम ) ने कहा कि वह बर्फ बेचती है। रोज दोपहर पैदल ही घर खाना खाने जाती है। एक दिन बंदर अचानक से आ गया और उनकी साड़ी खींच दी, किसी तरह उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया तो साड़ी में पैर फंसने से वहीं गिर गई। रास्ते से निकल रहे लोगो ने बंदर को भगाया। अब वह बंदर के डर से उस रास्ते से नहीं निकलती है।

Next Story