×

प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आस पास के इलाकों में कल तक दस्तक देगा मानसून

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ ही उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की रफ्तार धीमी

tiwarishalini
Published on: 28 Jun 2017 5:41 AM GMT
प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आस पास के इलाकों में कल तक दस्तक देगा मानसून
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ ही उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है और उसके कल तक लखनऊ पहुंचने का अनुमान है। बारिश के बाद ही गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। दिन में आद्र्रता का स्तर 77 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है, इससे उमस और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का न्यूनतम तापमान बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.5 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story