×

UP Politics: मुरादाबाद में भड़के अखिलेश यादव ने कहा, प्रशासन के लोग भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे हैं काम

UP Politics: सपा का मुखियाऔर आज दोपहर मुरादाबाद के पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी के बेटे के दांत इवालिमा में शिरकत करने पहुंचे है।

Sudhir Goyal
Published on: 4 Feb 2023 1:09 PM GMT
Moradabad Akhilesh Yadav Attack On Government
X

Moradabad Akhilesh Yadav Attack On Government (Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय चरम पर है। लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। प्रशासन के लोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता की भूमिका में होंगे तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। भाजपा ने यह जो नई परम्परा शुरू की है, लोकतंत्र के लिए खतरा है। सपा का मुखियाऔर आज दोपहर मुरादाबाद के पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी के बेटे के दांत इवालिमा में शिरकत करने पहुंचे है।

आजम खां को परेशान किया जा रहा है

उन्होने कहा कि मोहम्मद आजम खां पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान किया गया है। लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक परिवार के साथ इतना अन्याय नहीं हुआ है जितना भाजपा सरकार ने मोहम्मद आजम खां साहब के साथ किया है। भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का गलत प्रयोग कर रही है। लोकतंत्र में अपने विरोधियों को फर्जी ढंग से कभी नहीं फंसाया गया था।

भाजपा ने देश की अऱ्थव्यवस्था बर्बाद कर दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। देश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाये गये। भाजपा एक उद्योगपति को दुनिया का नम्बर वन उद्योगपति बनाने का सपना दिखा रही थी। उस उद्योगपति से प्रधानमंत्री की कितनी मित्रता है यह सब जानते हैं। उस उद्योगपति की कम्पनियों में सरकारी संस्थाओं का हजारों करोड़ रूपया लगाया गया। अब वह डूब रहा है।

पूरा तंत्र अडानी ग्रुप को बचाने में लगा है

सपा मुखिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शेयर बाजार में अडानी कम्पनियों का शेयर लगातार गिर रहा है। पूरी सरकार, पूरा तंत्र, पूरी आर्थिक संस्थाएं लगी है बचाने में, जब एक उद्योगपति को बचाने में इतनी संस्थाएं लगी हैं लेकिन नहीं बचा पा रही है। तो आम जनता, व्यापारी और उद्योगपतियों का क्या हाल होगा। सरकार बताये कि उस डूबती कम्पनी में पैसा लगाने वाले एलआईसी और अन्य सरकारी संस्थाओं के जिम्मेदार अधिकारियों को जेल कब भेजेगी।

इनवेस्टर समिट के नाम पर धोखा दे रही सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डीएचएफएल कम्पनी में कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड का पैसा लगाने वाले एक अधिकारी को जेल भेजा गया और कई पर कार्रवाई हुई। दिल्ली में भाजपा सरकार इसी तरह की कार्रवाई कब करेगी। लगातार भाजपा जनता को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार अब इंवेस्टर्स मीट के नाम पर जनता को धोखा दे रही है। झूठ बोल रही है।

पिछली बार कितना इन्वेस्टर्स मीट का कोई निवेश नहीं हुआ

उन्होने कहा कि सरकार ने आज तक नहीं बताया कि पिछले इंवेस्टर्स समिट से कितना निवेश आया। सच्चाई यह है कि जमीन पर कोई निवेश नहीं उतरा। उत्तर प्रदेश में कहां कौन सा कारखाना लगा। पिछली बार की तरह यह सरकार इस बार भी झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि जो मिल जा रहा है सरकार उसी से एमओयू कर ले रही है। सब लोग देख रहे हैं कि एक उद्योगपति किस तरह से डूब रहा है। तब अन्य लोग निवेश करने करने कैसे आएंगे।

मंहगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर

केन्द्र सरकार के बजट को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह इस सरकार का विदाई बजट है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गयी है। भाजपा के पास महंगाई और बेरोजगारी रोकने के लिए कोई नीति नहीं है। किसान, नौजवान, छोटे व्यापारी सभी इस सरकार से परेशान हैं।

बीजेपी सरकार में अन्याय चरम सीमा पर

उन्होने कहा कि बीजेपी की सरकार आई ही अन्याय बढ़ता ही जा रहा है। अन्याय चर्म सीमा पर ही इसके अलावा भी कई और उदाहरण ही में क्काननोज का का उदारहन देता हु बहा पर एक हत्या हुई में ने बहा के डीएम को कहा की हत्या हुई ही उसके जिम्मेदार आप लोग हे अगर प्राइड को समय रहते न्याय मिला जाता है तो घटनाएं ननाही होगी प्रशासन की जिला में तो बीजेपी का पद अधिकार बन कर काम कर रहा ही मेरे बगल में रामपुर के आजम खान साहब बैठे हे इन अपर सब झूठे मुकदमे लगे हे इतना परेशानी तकलीफ अन्याय किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नही हुआ होगा जितना इनके साथ हुआ हे। उन्होने कहा कि आज सुबह सपा के पूर्व प्रत्याशी को पुलिस ने उठा लिया है। सुबह से ही वहां के कप्तान को फोन लागा रहा हु अभी तक मेरा फोन नाही उठा। पुलिस के अधिकारी जब बीजेपी के पदाधिकार बन जायेंगे तो उनसे कैसे उम्मीद की जा सकती है। इतना ही नहीं झांसी में दीपक यादव जो घटना में कही नही सीडीआर में नही फ़िर सीबीआई सीआईडी और जितनी संस्थाएं सब पीछे लगा दी गई

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story