×

Moradabad News: यूपी उपचुनाव में तीनों सीटों पर BJP प्रत्याशी भारी अंतर से जीतेंगे, बोले भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह

Moradabad News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 7 Dec 2022 2:05 PM GMT
Moradabad News Today
X

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मुरादाबाद में मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे, वहीं उन्होंने दिल्ली में एमसीडी चुनाव पर कहा कि समीक्षा की जाएगी क्या कमी है जिसकी वजह से यह परिणाम आए हैं उन कमियों को दूर किया जाएगा और फिर अगले चुनाव की तैयारी की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी हमेशा से परिवारवाद वंशवाद के खिलाफ: भूपेंद्र चौधरी

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से परिवारवाद वंशवाद के खिलाफ है, जो समाजवादी मुलायम सिंह से शुरू होकर अखिलेश यादव तक पहुंची है, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पार्टी के लिए नया उत्तराधिकारी ढूंढ रही है तो वहीं कांग्रेस राहुल व प्रियंका गांधी से आगे नहीं बढ़ पाई है।

यूपी उप चुनाव

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा निश्चित रूप से हमने पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी है, मुझे उम्मीद है जिस प्रकार से हम ने परीक्षा दी है और जिस तरह से हमने तैयारी की है उस परीक्षा का परिणाम हमारे पक्ष में यानी के भाजपा के पक्ष में आएगा, भारतीय जनता पार्टी तीनों उपचुनाव की सीटें मैनपुरी रामपुर खतौली की भारी अंतर से जीतेगी, और निश्चित रूप से हमारी सरकारों ने जो काम किए हैं देश के लिएं, विकास के लिए, गरीबों के कल्याण के लिए, उन कामों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता से अपील की है, निश्चित रूप से जनता का स्नेह योगी जी के नेतृत्व में मोदी जी को और योगी जी को मिलेगा।

दिल्ली एमसीडी चुनाव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा लोकतंत्र में निश्चित रूप से चुनाव में जय पराजय एक हिस्सा है लोकतंत्र का, चुनाव में जो परिणाम आए हैं उसकी हम समीक्षा करेंगे, जो गलती हैं हमारी, जो भी खामी रही होंगी हमारी, उन्हें दुरुस्त करके अगले चुनाव की तैयारी करेंगे।

परिवारवाद पर

भूपेंद्र सिंह ने कहा निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी परिवार वंशवाद के खिलाफ है, भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव लड़ती है और संगठन का काम भी करती है। निश्चित रूप से कुछ हमारे कार्यकर्ता हैं परिवार के लोग हैं, मान लें कोई भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता परिवार के रूप में कार्य कर रहा है, तो पार्टी उसके संबंध में विचार करेगी लेकिन ऐसा नहीं है कि जैसे समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह से शुरू होकर अखिलेश यादव तक पहुंची है, मायावती जी अपना उत्तराधिकारी ढूंढ रही हैं, कांग्रेस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से आगे नहीं बढ़ रही है, निश्चित रूप से हम परिवारवाद वंशवाद के खिलाफ हैं, निश्चित रूप से जो कार्यकर्ता चुनाव लड़ सकते हैं, हम उन्हें चुनाव लड़ाएंगे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story