×

मुरादाबाद में ब्लास्ट- पटाखा कारखाने में बड़ा हादसा, 7 लोग झुलसे

कांठ कस्बा स्थित पटाखा के कारखाने में गुरुवार को अचानक आग लग गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 April 2021 10:41 AM GMT
मुरादाबाद में ब्लास्ट- पटाखा कारखाने   में बड़ा हादसा, 7 लोग झुलसे
X

सोशल मीडिया से खबर

मुरादाबाद : कांठ कस्बा स्थित पटाखा के कारखाने में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच लड़कियों समेत सात महिलाएं झुलस गईं। दमकल कर्मी व पुलिस आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। झुलसी महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आग की चपेट में आने से पांच लड़कियां, एक युवक और एक महिला झुलस गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी व पुलिस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

जिला अस्पताल में भर्ती

झुलसी युवती और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

आग से झुलसे

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आग से झुलसी प्रियंका, चंचल, शिवानी, डोली, आंचल और महिला इंद्रेश व युवक तुषार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से झुलसे तुषार ने बताया कि अचानक आग लग गई थी। उस वक्त सभी कर्मचारी पटाखे बना रहे थे।






कैसे लगी आग

कांठ नगर निवासी साजिद पुत्र जमील अहमद की नगर के बाहर आतिशबाजी की फैक्ट्री है, वहीं पर उनका गोदाम भी है। गुरुवार की दोपहर को आतिशबाजी की फैक्ट्री में मजदूर प्रियंका पुत्री निहाल सिंह, शिवानी पुत्री सुनील कुमार, इंद्रेश पत्नी धर्मेंद्र, डोली पुत्री सतीश कुमार , चंचल पुत्री मदन, तुषार पुत्र सुनील कुमार मुहल्ला फकीरगंज कांठ और आंचल पुत्री विजयपाल निवासी स्योहारा काम कर रहे थे। इस दौरान 11:30 बजे के करीब फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही पल में विकराल रूप धारण कर ल‍िया।

पटाखों में विस्फोट होने से सातों लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई ।

फिलहाल थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आग किस वजह से और किन परिस्थितियों में लगी, अभी तक इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मालिक और प्रशासनिक टीम नुकसान का आकलन कर रही है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story