×

Moradabad News: हिंदूवादी संगठन के नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

Moradabad News: पुलिस ने घायल नेता से घटना की पूछताछ करने के बाद हमलावर की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी हैं। सरेराह हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Sudhir Goyal
Published on: 11 Feb 2023 5:48 PM GMT
Moradabad Hinduist organization Leader shot
X

Moradabad Hinduist organization Leader shot

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना मझोला अंतर्गत शहर की पॉश कालोनी में हिंदूवादी संगठन के नेता को गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानलेवाा हमले की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

पुलिस ने घायल नेता से घटना की पूछताछ करने के बाद हमलावर की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी हैं। सरेराह हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार नया मुरादाबाद में रहने वाले संतोष पंडित किसी कार्य से मानसरोवर कालोनी में आए थे। शाम करीब 7 बजे वह कालोनी गेट पर थे तब एक हमलावर ने उनपर हमला बोल दिया। हमलावर ने उनके सीने पर फायर किया है।

बताते हैं कि गोली उनके पेट में लगी है। संतोष पंडित विश्व हिंदू परिषद के महानगर सहमंत्री हैं और बीमा कराने का कार्य करते हैं। क्षेत्रवासियों ने तत्काल उन्हें नजदीक श्री साईं अस्पतला में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

पंडित संत्तोष शर्मा को गोली लगने की सूचना आग की तरह फैली तो तमाम हिंदू संगठन के नेता दिल्ली रोड स्थित साईं हॉस्पिटल पहुंचने लगे हैं। उधर संतोष शर्मा की गोली लगने की सुचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने संतोष की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद मिडिया को जानकारी देने की बात की है।

तीन दिन पूर्व हुए विरोध प्रदर्शन के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी

बता दें कि अखिल भारतीय ब्राम्हण सभा ने तीन दिन पहले एक विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया था। जिस्का नेतृत्व अखिल भारतीय ब्राम्हण सभा के रजत शर्मा ने किया था। उसी दिन शोसल मीडिया पर जुबानी जंग शुरू हो गई थी। जिसमें दोनो तरफ से बयानबाजी की जा रही थी। आज संतोष पंडित को गोली मार दी गई। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने लगातार कोशीश कर रही है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story