×

Moradabad: साध्वी गीता प्रधान ने सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क को लेकर दिया विवादित बयान, कही ये बात

Moradabad: तिरंगा यात्रा में भाग लेने पहुंची साध्वी गीता प्रधान ने सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क को लेकर विवादित बयान दिया है।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 10 Aug 2022 3:04 PM GMT
Moradabad News
X

 तिरंगा यात्रा में भाग लेने पहुंची साध्वी गीता प्रधान। 

Moradabad: तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) में भाग लेने पहुंची साध्वी गीता प्रधान (Sadhvi Geeta Pradhan) ने सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (SP MP Dr Shafiqur Rehman Burke) को लेकर विवादित और भड़काऊ बयान दिया है।

साध्वी ने सपा सांसद जैसे लोगों को देश से धक्का मार कर बाहर निकाल देना चाहिए। दरअसल आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) पर हाल ही में सपा सांसद का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा है कि तिरंगा अपने घरों पर लगाना जरूरी नहीं है, इसका संविधान में भी कही कोई आदेश नहीं है।

राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं कर सकता उसे देश मे रहने का कोई अधिकार नहीं: साध्वी गीता

उनके इस इस बयान पर पूछे गए सवाल पर आज योगी सरकार (Yogi Government) से जुड़ी एससी/एसटी आयोग (SC/ST Commission) की सदस्य साध्वी गीता प्रधान ने कहा है जो देश के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं कर सकता उसे देश मे रहने का कोई अधिकार नही है उन्हें तो धक्के मार कर निकाल देना चाहिए

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story