Moradabad News: घर पर मिला पति-पत्नी का शव, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Moradabad News Today: जनपद के थाना मझोला के गायत्री नगर में एक घर में पति- पत्नी का शव मिलने हड़कंप मच गया। इस दम्पति का तीन महीने पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार विवाह हुआ था।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 15 Jan 2023 12:53 PM GMT
Moradabad News
X

मृतक पति- पत्नी। 

Moradabad: जनपद के थाना मझोला के गायत्री नगर में एक घर में पति- पत्नी का शव मिलने हड़कंप मच गया। इस दम्पति का तीन महीने पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार विवाह हुआ था। लेकिन इस दंपत्ति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पति-पत्नी ने आत्म हत्या की: पुलिस

वहीं. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि से इन दोनों पति पत्नी ने आत्महत्या की है। साथ में उन्होंने कहा कि सितम्बर के महीने में दोनों की शादी घर के लोगों ने शादी कराई थी। घर के लोगो का कहना है कि शाम के समय जब कमरे का दरवाजा बंद किया गया था, तो काफी कोशिशों के बाद कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया, तो लड़के के छोटे भाई ने कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला। कमरे में देखा कि लड़का पंखे सेलटका हुआ था ओर लड़की बेड पर लेटी हुई थी

दोनों की मृत्यु के बाद घर में मचा कोहराम

आनन फानन में मोहल्ले के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने निरीक्षण करने के उपरांत दोनों पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि सीओ सिविल लाइन, मझोला पुलिस,एस पी सिटी तथा एसएसपी ने जब निरीक्षण किया तो पाया कि लड़का पंखे से लटका था, लड़की बीएड पर लेटी थी महसूस तो यही हो रहा है कि इन दोनों ने आत्महत्या की है लेकिन लड़की को मरने से पहले मार पीटा गया है उसके चेहरे पर खरोंचों के निशान भी पाए गए हैं।

पोस्टमार्टम के उपरांत की जाएगी आगे की कार्रवाई: पुलिस

इस मामले में पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत ही साफ हो पायेगा की मौत की क्या वजह रही होगी, उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story