×

Moradabad news: बीजेपी सरकार पर बरसे सपा सांसद बर्क, कहा-मुसलमानों पर हो रहा है जुल्म

Moradabad news: सांसद डॉ. शफीकुर्रहमन बर्क ने कहा कि अमन चैन से ही देश का विकास होगा। अगर हम आपस में किसी न किसी बात पर लड़ते रहेंगे तो हमारा देश विकास को भूल जाएगा।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 28 Feb 2023 3:56 PM GMT (Updated on: 28 Feb 2023 5:44 PM GMT)
X

Samajwadi Party MP Shafiqur Rahman Barq

Moradabad news: शहर के कुन्दरकी क्षेत्र में एक शोरूम के उद्घाटन समारोह में संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमन बर्क ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश के हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब अमन-चैन से रहना चाहते हैं, पर सरकार ही ऐसा नहीं होने दे रही।

सांसद डॉ. शफीकुर्रहमन बर्क ने कहा कि अमन चैन से ही देश का विकास होगा। अगर हम आपस में किसी न किसी बात पर लड़ते रहेंगे तो हमारा देश विकास को भूल जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को सुकून चाहिए। रोज़गार चाहिए, जिससे देश में खुशहाली आ सके। सपा सांसद ने कहा कि सरकार का मतलब होता है जनता को महफूज़ रखना। जिंदगी महफूज है तो निज़ाम ठीक है और जिंदगी अगर महफूज नहीं है, तो मतलब निज़ाम ठीक नहीं है।

"इस सरकार में महफूज़ नहीं हैं मुसलमान"

सांसद डॉ. शफीकुर्रहमन बर्क ने कहा कि इस सरकार में मर्डर हो रहे हैं। मॉब लिंचिंग हो रही हैं और बेटियां के साथ जुल्म हो रहा है। खासकर मुसलमानों के साथ ज़्यादा जुल्म हो रहा है। ऐसी वारदातों से देश का नाम बदनाम होता है। छोटी-छोटी घटनाओं पर गोली मार दी जाती है। पुलिस क्या कर रही है। मुसलमान इस सरकार में बिल्कुल भी महफूज़ नहीं हैं। पुलिस किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है और अपनी मर्ज़ी की मालिक है, अपनी मर्ज़ी के आगे वो अपने अधिकारियों की भी नहीं सुनती। डा. शफीकुर्रहमन बर्क ने कहा कि देश का निज़ाम बिल्कुल भी सही नहीं चल रहा है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story