Jhansi News: कैलाश पर्वत मंदिर के पुजारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jhansi News: घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि परिजनों की हत्या की आशंका जताई है। शिकायत के आधार मामला दर्ज किया जा रहा है। मामला दर्ज होने के बाद छानबीन की जायेगी।

B.K Kushwaha
Published on: 14 Jan 2024 4:40 PM GMT
Jhansi News
X

Jhansi News (Pic:Newstrack)

Jhansi News: कैलाश मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम सनौरा मोहल्ले में रहने वाले कैलाश जोशी (60) क्षेत्र में स्थित कैलाश पर्वत मंदिर के पुजारी थे। परिजनों के मुताबिक उनके तीन बच्चे है, तीनों की शादी हो गई है। कैलाश जोशी रोज मंदिर में पूजा अर्चना करने जाते थे। कभी-कभी रात्रि में वहीं रुक भी जाते थे। रोज की तरह शनिवार की सुबह वह मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे। इसके बाद शाम को वापस नहीं लौटे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने सोचा कि वह मंदिर में ही रुक गए होंगे। लेकिन वह आज भी जब घर नहीं लौटे तो सुबह जाकर उन्होंने मंदिर पर जाकर देखा, जहां वह नजर नहीं आए। इसके बाद दोपहर में फिर वह उन्हें मंदिर देखने गए लेकिन फिर वह नहीं आए। जिस पर उन्हें चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरु कर दी। तभी उनका शव पहाड़ी पर झाड़ियों के पास खून से लथपथ मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि परिजनों की हत्या की आशंका जताई है। शिकायत के आधार मामला दर्ज किया जा रहा है। मामला दर्ज होने के बाद छानबीन की जायेगी।

नाले में मिला युवक का शव

पूँछ कस्बा के गंदा नाला पुल में एक युवक का शव पड़ा मिला है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पूंछ कसबे में मरई माता मंदिर के पास से एक नाला निकला हुआ है। रोजाना की भांति कुछ लोग नाले के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नाले में पड़े शव पर गई। इसकी जानकारी लगते ही कुछ लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष पूँछ अरुण कुमार तिवारी मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया। वहां मौजूद लोगों से शिनाख्त करवाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जानकारी हासिल नही हुई।

मृतक के पास से एक मोबाइल व बॉबी राजपूत पुत्र रमेश राजपूत निवासी 17 नारोभास्कर जालौन आधार कार्ड की छायाप्रति निकली थी। वहां पर जानकारी लेने पर भी कोई जानकारी हाथ नही लगी। थोड़ी देर बाद मृतक की पहचान रामकुमार पुत्र स्व0 हिम्मत सिंह, निवासी सेवड़ा थाना सेवड़ा जिला दतिया मध्यप्रदेश के रूप में हुई। बताया गया है कि वह कस्बे के नेशनल हाइवे पर स्थित एक ढाबे में कर्मचारी था। पता करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक शराब पीने का आदि था, जो कि देर रात्रि होटल से छुट्टी लेकर निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story