Moradabaभूपेन्द्र सिंह ने सपा पर जम कर साधा निशाना, बोले- पिछली सरकारों नें मुरादाबाद को पीछे धकेला, बीजेपी कर रही विकास

Moradabad News: मुरादाबाद नगर निगम से तीसरी बार मेयर बने विनोद अग्रवाल ने भी सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टूटी हुई मुंडेर पर जलता हुआ चिराग मौसम से कह रहा है की आंधी चला कर देख।

Sudhir Goyal
Published on: 20 Jun 2023 3:14 PM GMT
Moradabaभूपेन्द्र सिंह ने सपा पर जम कर साधा निशाना, बोले- पिछली सरकारों नें मुरादाबाद को पीछे धकेला, बीजेपी कर रही विकास
X
Bhupendra Singh attacked Samajwadi Party

Moradabad News: लोक सभा चुनावा 2024 को लेकर सभी पार्टियों नें तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी ने जनसंपर्क की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मुरादाबाद के प्रभारी पीडब्ल्यूडी मंत्री जतिन प्रसाद ने मुरादाबाद के लाइन पार क्षेत्र रामलीला मीदन में एक जन सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के विधायक रितेश गुप्ता और मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल शमिल थे। इन लोगों नें भी जनता के सामने अपने विचार रखा।

जनसभा के मुख्य अतिथि और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद सिंह ने कहा की मुरादाबाद और देवीपाटन समेत कुल तीन जगहों पर सरकारी खर्चे पर यूनिवर्सिटी बनेगी। उन्होंने कहा कि पीछली सरकारों नें मुरादाबाद का ध्यान नहीं दिया। यही कारण था कि इसका विकास नहीं हो सका। जबसे भाजपा सरकार आई उसके बाद मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्ज मिला। मुरादाबाद तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। मोदी और योगी दोनो दूरदर्शी है। इनके दूरगामी नीतियों की वजह से ही आज समाज के आखरी व्यक्ति को भी न्याय मिल रहा है।

इस अवसर पर मुरादाबाद नगर निगम से तीसरी बार मेयर बने विनोद अग्रवाल ने भी सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टूटी हुई मुंडेर पर जलता हुआ चिराग मौसम से कह रहा है की आंधी चला कर देख। अपने शेर का अर्थ समझते हुए कहा कि यहां पर टूटी हुई मुंडेर समाजजवादी पार्टी है और उसके चिराग अखलेश यादव, मौसम बीजेपी से कह रहे हे कि आंधी चला कर देख। योगी मोदी की आंधी नें उन्होंने कहा की योगी मोड़ी की आंधी ने उन्हें घर में ही विथाय रखा हे

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story