×

Moradabad News: माता अहिल्याबाई होलकर की मनाई गई जन्मशताब्दी, सामाजिक संघर्ष को किया गया याद

Moradabad News: मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित क्लासिक बैंक्वेट हाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की जन्म शताब्दी मनाई।

Sudhir Goyal
Published on: 8 March 2025 11:08 PM IST
Birth centenary of Mata Ahilyabai Holkar was celebrated, social struggle was remembered
X

माता अहिल्याबाई होलकर की मनाई गई जन्मशताब्दी, सामाजिक संघर्ष को किया गया याद (Photo- Social Media)

Moradabad News: मुरादाबाद में क्लासिक वेंकट हॉल दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मां अहिल्याबाई होलकर की जन्मशताब्दी वर्ष पर अहिल्या अलख नाम से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वेदपाल जी संपर्क प्रमुख मेरठ प्रांत ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के संघर्षमयी जीवन की प्रमुख घटनाओं को रखते हुए बताया कि उनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। माता बचपन से ही शिवभक्त थीं, अपने राज्य में बहुत से मंदिरों का निर्माण कराया राज्य के बाहर जैसे संभल के 19 कूपों में से 2 कूपों का निर्माण भी करवाया था।

माता अहिल्याबाई होलकर का सामाजिक जीवन

माता अहिल्याबाई होलकर प्रकृति प्रेमी थीं, उन्होंने विधवा को सम्पत्ति का अधिकार के लिए संघर्ष भी किया। किसान उत्थान के लिए कार्य किया, ग्रामीण महिलाओं के स्वम् सहायता समूह बनाकर वस्त्र उद्योग को बढ़ावा दिया। किसी भी समस्या का समाधान अनुशासन और न्यायप्रिय खोजती थीं, माता ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश को समर्पित कर दिया था। अपनी सेना का आधुनिकरण किया, माँ ने शिव जी को अपना आदर्श मानकर अपना राज्य चलाया।

माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन को याद किया गया

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान नौबत सिंह पाल सेवानिवृत शिक्षक रहे जिन्होंने कार्यक्रम के अंत में माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन को याद करते हुए कार्यक्रम को संपन्न करने की घोषणा की तथा कार्यक्रम में भागलेने वाले सभी भागिनी/बंधुओं का आभार व्यक्त किया। संचालन महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माननीय विभाग संघचालक सुखवीर राठी, रीतापाल आदि सैकड़ों बन्धु उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story