×

Moradabad News: दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला

Moradabad News: मयंक भी फ़ौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। भाजपा पार्षद द्वारा मयंक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही उसके परिवार वाले दोस्तों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए।

Sudhir Goyal
Published on: 10 March 2025 8:16 PM IST
BJP councilor shoots dead youth, admitted to district hospital
X

 भाजपा पार्षद ने युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती (Photo- Social Media)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आशियाना कालोनी में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आशियाना कालोनी में मयंक पुत्र सुभाष को गोली मारकर घायल किया गया। गोली मारने का आरोप बीजेपी के क्षेत्र के पार्षद अजय गौतम पर लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक मयंक गुर्जर सौंडाला फरीदपुर जनपद का रहने वाला है। घायल मयंक का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घायल मयंक के पिता फौजी बताए जाते हैं कि उधर मयंक भी फ़ौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। भाजपा पार्षद द्वारा मयंक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही उसके परिवार वाले दोस्तों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।

ये था पूरा मामला

युवक के साथियों ने बताया कि 15 दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष मयंक का परिचित था तो वहीं दूसरा पक्ष पार्षद अजय तोमर का परिचित था। इसी मामले के बाद दोनों आमने सामने आ गए थे और फोन पर गाली गलौज भी थी। जिसके बाद पार्षद द्वारा मयंक को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। घटना के समय मयंक अपने एक मित्र राहुल के घर आ रहा था जैसे ही वह आरआरके स्कूल के पास लक्ष्मी डेरी पहुंचा तो वहां अजय तोमर पहले से ही खड़ा था। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और पार्षद ने मयंक को गोली मार दी।

फौज में भर्ती होने का सपना हुआ चकनाचूर

भाजपा पार्षद द्वारा मयंक को गोली मारे जाने के बाद उसका फौज में भर्ती होने का सपना चकनाचूर हो गया। घटना पर जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि एक युवकों गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी

पुलिस ने बताया

एसपी सिटी घटना पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आशियाना क्षेत्र से एक युवक को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। वहां पर एक युवक घायल था जिसको इलाज हेतू जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का नाम मयंक है उससे बात की गई है। जिसमें उसने अजय तोमर नाम के व्यक्ति से उसका विवाद होना बताया गया है, जिसके बाद अजय तोमर ने उसे गोली मार दी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। मयंक से तहरीर ली गई है ।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story