Moradabad News: "इंडिया गठबंधन में सभी भ्रष्टाचारी हुए एकजुट" अनुराग ठाकुर

Moradabad News: अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले चार-पांच वर्षों में आपने ऐसे बयान एक नहीं अनेक बार आम आदमी पार्टी से सुने होंगे जिस पार्टी का आधार ही झूठ पर बना है।

Sudhir Goyal
Published on: 2 April 2024 4:35 PM GMT
Moradabad News
X

Moradabad News (Pic:Newstrack)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और अपने लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार के लिए वोट की अपील की। मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होनें कहा कि इंडिया गठबंधन में सब भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार का गठबंधन है। सारे भ्रष्टाचारी एकजुट हो गए हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार मोदी सरकार की उपलब्धियां पर सरकार बनाने वाली है और भविष्य में हम देश को विकसित भारत बनाने वाले हैं। जैसे विपक्ष के नेता देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटना चाहते हैं हमें उस पर नहीं जाना है। हम अपनी उपलब्धियां पर ही सरकार बनाएंगे। यह गठबंधन देश का टुकड़ा करना चाहता है और हम देश को एकजुट बनाएंगे। हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

झूठ बोलकर ही यह लोग राजनीति में आए - ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले चार-पांच वर्षों में आपने ऐसे बयान एक नहीं अनेक बार आम आदमी पार्टी से सुने होंगे जिस पार्टी का आधार ही झूठ पर बना है। एक के बाद एक झूठ आम आदमी पार्टी में है और झूठ बोलकर ही यह लोग राजनीति में आए। राजनीति में आकर भ्रष्टाचार किया जिसका अब अंजाम देख रहे हैं। जिस रामलीला मैदान में कभी इन्होंने भ्रष्टाचार का विरोध किया था और वहां पर उन्होंने सारे भ्रष्टाचारियों को इकट्ठा कर रैली की है। हर वह वोटर अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है। जब वह अरविंद केजरीवाल के पुराने बयानों को सुनता है जो कभी ईमानदारी की बात किया करते थे अब वह कट्टर और बेईमान नजर आ रहे हैं।

जेल की सलाखों के पीछे नजर आ रहे हैं जो 9 बार एड का संबंध आने के बाद भी जांच में शामिल नहीं हुए। यह वही अरविंद केजरीवाल है जो कहते थे कि कभी इस कुर्सी पर जो भी बैठता है वह भ्रष्ट हो जाता है और उन्होंने यह साबित करके दिखाया या कट्टर बेईमान हो गए। दिल्ली की जनता अपने आप को बहुत ठगा हुआ महसूस करती है। इन लोगों ने भ्रष्टाचार करके मलाई खाए और अब जेल भी जा रहे हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story