TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Moradabad News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बिलारी में गन्ना समिति के चुनाव में गड़बड़ी का बड़ा आरोप लगाया

मुरादाबाद में तैनात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बिलारी में गन्ना समिति चुनाव में धांधली का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, बिलारी में लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी की।

Sudhir Goyal
Published on: 30 Sep 2024 10:53 AM GMT
Moradabad News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बिलारी में गन्ना समिति के चुनाव में गड़बड़ी का बड़ा आरोप लगाया
X

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह (social media) 

Moradabad News: मुरादाबाद में लगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बिलारी में गन्ना समिति के चुनाव में गड़बड़ी करने बड़ा आरोप लगाया है। उधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के खिलाफ बिलारी में लोगों ने जमकर नारे लगाए। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष यह सोचते हुए बनाया गया था कि यूपी में जाटों और किसानों को एक करने का काम प्रदेश अध्यक्ष करेंगे, लेकिन यूपी में जाट और किसान तो एक नहीं हुए बल्कि किसानों ने उल्टा भूपेंद्र सिंह हाय हाय के नारे लगाकर यह बता दिया कि आने वाले चुनाव में भाजपा को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

ताजा मामला जनपद मुरादाबाद के तहसील बिलारी की गन्ना समिति का है। जहां गन्ना समिति के चुनाव को लेकर 12 पर्चे भरे गए थे। जिसमें 10 पर्चों को रिजेक्ट कर दिया गया। जब किसानों ने पर्चे रिजेक्ट होने की बात अधिकारियों से पूछी तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

किसानों का आरोप है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के कहने पर उनके पर्चे रिजेक्ट किए गए हैं। भूपेंद्र चौधरी अपने चहेते को गन्ना समिति का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। इसके बाद किसानों में आक्रोश फैल गया और राकेश टिकैत गुट के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना समिति के बाहर प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की नारेबाजी करते हुए भूपेंद्र सिंह हाय हाय के नारे लगाए। सत्ता में होने के बाद अगर प्रदेश के मुखिया के हाय हाय के नारे अन्नदाता लगा रहे हैं तो कहीं न कहीं अन्नदाता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। कही भाजपा सरकार को आने वाले विधानसभा में इसका खामियाजा न उठाना पड़े, क्योंकि पश्चिम यूपी में सबसे ज्यादा वोटर किसान और जाट ही है। किसानों का कहना है की भूपेंद्र सिंह अपने चहेते को बिलारी गन्ना समिति का अध्यक्ष बनना चाहते हैं। विरोध की आग एन उस समय भड़क गई, जब गन्ना समिति अधिकारी ने किसानों के पर्चे खारिज किए थे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story