TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Moradabad News: समस्याओं के निस्तारण को भाकियू कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

Moradabad News: कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

Sudhir Goyal
Published on: 13 Dec 2023 7:20 AM GMT
moradabad news
X

मुरादाबाद में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन (न्यूजट्रैक)

Moradabad News: जिले में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण, आवारा पशुओं से किसानों को नुकसान, जर्जर सड़कों के पुनर्निमाण समेत कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे लगाए।

भारतीय किसान यूनियन टिकैट के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मूंढापांडे क्षेत्र की अधिकतर सड़कें जर्जर स्थिति में हैं। जर्जर सड़कों के चलते आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही आवारा पशु किसानों की फसलों को पनपने से पहले ही बेकार कर देते हैं। इन सारी समस्याओं के समाधान के लिए कई बार धरना प्रदर्शन व उच्च अधिकारियों से शिकायतें की गयीं। लेकिन आश्वासन मिलने के बाद भी मांगों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी।

नेताओं ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को खेती करने के कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आवारा पशुओं के चलते उनकी मेहनत बर्बाद हो रही है। धरना-प्रदर्शन के उपरांत किसानों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने के साथ ही भारतीय किसान यूनियन टिकैट के पदाधिकारियों ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द से जल्द उनकी मांगों पर कोई एक्षन नहीं लिया गया। किसानों की समस्याओं के समाधान और जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर यदि कोई निर्णय नहीं लिया गया तो किसान यूनियन टिकैट के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन टिकैट के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story