Moradabad News: कपड़ा व्यापारी ने की महिला से छेड़खानी, चेहरे पर तेजाब फेकने की दी धमकी

Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला ने कपड़ा व्यापारी के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी है। महिला ने कपड़ा व्यापारी पर आरोप लगाया है कि व्यापारी ने तेजाब डालने की धमकी दी है।

Sudhir Goyal
Published on: 7 Aug 2024 12:43 PM GMT
Moradabad News
X

Moradabad News (Pic: Newstrack)

Moradabad News: मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला ने कपड़ा व्यापारी के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी है। महिला ने कपड़ा व्यापारी पर आरोप लगाया है कि व्यापारी ने तेजाब डालने की धमकी दी है। मामला थाना सिविल लाइंस के राम गंगा विहार कालोनी के पास की बताई जा रही है। महिला अपने पति के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंची और एसएचओ को एक शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। महिला ने अपनी तहरीर में लिखा कि वह 3 अगस्त को अपने बच्चों को स्कूल लेने जा रही थी। पीड़िता के अनुसार उसका बेटा सिविल लाइंस क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ता है और तीन अगस्त को 12 बजे उसकी छुट्टी होनी थी। वह अपने बेटे को लेने स्कूल जा रही थी तभी सद्दाम नामक कपड़ा व्यापारी ने उसे मिड टाऊन क्लब के पास रोक लिया।

पीड़िता ने बताया की रोकने के बाद कपड़ा व्यापारी ने उसके साथ छेड़खानी की। उसके बाद कपड़ा व्यापारी ने फोन कर धमकी दी कि उसके चहेरे पर तेजाब डाल देगा। आरोपी सद्दाम हुसैन थाना सिविल लाइन की हिमगिरि कालोनी का निवासी है और वही पर उसका कपड़े की दुकान है। पीड़िता सीसीटीवी फुटेज लेकर एसएचओ थाना सिविल लाइंस को दी है। महिला ने बताया कि उसने खुद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जानकारी जुटाकर पुलिस को सौंपी है।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपी की पहचान हिमगिरी निवासी सद्दाम के रूप में की है। कॉलोनी में ही उसकी कपड़े की दुकान है। आरोपी समेत पांचों भाई कपड़े की ही दुकान पर काम करते हैं। पुलिस अपने स्तर से भी आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया है कि आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story