TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Moradabad News: 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया लखनऊ कूच का ऐलान

Moradabad News: सरकार की नीतियों से तंग आकर सरकारी कर्मचारियों ने अब अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पेंशन की मांग को लेकर 28 नवंबर को लखनऊ कूच का ऐलान किया है।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 17 Nov 2023 5:21 AM GMT
moradabad news
X

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का लखनऊ कूच का ऐलान (न्यूजट्रैक)

Moradabad News: सरकार की नीतियों से तंग आकर सरकारी कर्मचारियों ने अब अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पेंशन की मांग को लेकर 28 नवंबर को लखनऊ कूच का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का कहना है कि उनकी 22 सूत्रीय मांगों पर सरकार और राजस्व परिषद की ओर से कोई सकारात्मक पहल अभी तक नहीं की गई है। इसलिए कलेक्ट्रेट कर्मचारी 28 नवंबर को लखनऊ में राजस्व परिषद पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

कलेक्ट्रेट में हुई उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारी नेताओं ने, “जो पेंशन की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा“ का नारा भी दिया। बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट संघ के कर्मचारी अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर अर्से से शासन-प्रशासन से मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।

21 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कर्मचारी संगठन ने साफ कहा था कि यदि 27 नवंबर तक उनकी 22 सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश के कलेक्ट्रेट कर्मचारी 28 नवंबर को राजस्व परिषद लखनऊ के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रांतीय महामंत्री द्वारा नारा दिया गया कि जो पेंशन की बात करेगा, वही देश पर राज़ करेगा। बैठक में उपस्थित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने कहा कि 28 नवंबर को लखनऊ पहुंचकर राजस्व परिषद के समक्ष प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाएंगे। कलेक्ट्रेट संघ के जिलाध्यक्ष गोपी कृष्ण ने कहा कि 22 सूंत्रीय मांगपत्र को पूरा कराने पर ज्यादा से ज्यादा जोर देंगे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story