Moradabad News: गाय के बछड़े को तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश

Moradabad News: थाना पाकबड़ा के पीछे शनिवार की सुबह तेंदुए ने गाय के बछड़े पर हमला कर अपना निवाला बना लिया। जिससे गांव में दहशत फैल गई।

Sudhir Goyal
Published on: 14 Sep 2024 12:45 PM GMT
Moradabad News
X

Moradabad News (Pic: Newstrack)

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा के पीछे शनिवार की सुबह तेंदुए ने गाय के बछड़े पर हमला कर अपना निवाला बना लिया। जिससे गांव में दहशत फैल गई। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के जाटो मिलक वाली वार्ड 01 में घर के बाहर बंधे गाय के बछड़े पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 1 जाटों वाली मिलक निवासी विजय कुमार ने एक गाय और बछड़ा पाल रखा है। शनिवार सुबह जब विजय कुमार सिंह अपने पशुओं के पास पहुंचे तो बछड़े का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने अनुमान लगाया कि घर के बाहर बंधे पशुओं में देर रात तेंदुए ने बछड़े को अपना शिकार बनाया होगा क्योंकि विगत कई दिनों से गांव के अन्य क्षेत्रो मे तेंदुआ दिखाई दिया था।

गांव वालों नें बताया कि तेंदुआ कभी भी जंगल के या गांव के मुख्य मार्गो में कुत्ते की तरह टहलता हुआ दिखाई देता है। गांव वालो ने आगे बताया कि इसकी शिकायत वन विभाग से की गई थी। हालांकि विभाग तेन्दुए की तलाश में है लेकिन अभी तक पकड़ में नहीं आया है। इससे पूर्व तेन्दुए को छजलेट बाईपास पर और एत्मादपुर पुर के जंगलो में कई बार दिखाई दिया है। इससे पूर्व तेन्दुए न एत्मादपुरपुर में कई बकरियों को शिकार बनाया था। आपको बता दें कि अभी चार दिन पूर्व ही तेंदुआ गुरेता गांव के गन्ने के खेत में एक ठेकेदार दवारा देखा गया था। जिसका उसने वीडियो भी बनाया था।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story