×

Moradabad: फैजान ने दलित नाबालिग से किया रेप, पीड़िता को न्याय की आस...मुख्यमंत्री पोर्टल-आईजी बरेली से मांगी मदद

Moradabad Crime News: क्या लड़की होना गुनाह है? ये हम नहीं वो परिवार पूछ रहा है जिसकी बेटी के साथ हैवानियत हुई है। परेशान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल, आईजी बरेली सहित अन्य अधिकारियों को भी शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 27 Nov 2023 4:19 PM GMT
Moradabad Crime News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना मैनाठेर इलाके के एक गांव में एक युवक ने नाबालिग युवती से रेप की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म की इस घटना से इलाके के लोग सकते में हैं। जिस आरोपी ने नाबालिग के साथ वारदात को अंजाम दिया वह भी उसी गांव का रहने वाला है। आरोपी का नाम फैजान पुत्र मेंहदी है।

क्या लड़की होना गुनाह है? ये हम नहीं वो परिवार पूछ रहा है जिसकी बेटी के साथ हैवानियत हुई है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता ने गांव के ही फैजान पुत्र मेंहदी पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि, 24 नवंबर को आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

घर पर अकेली थी लड़की

पीड़िता ने बताया कि, 24 नवंबर को वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी फैजान पुत्र मेंहदी मौका देख घर में घुसकर गया। उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही, किसी को बताने या घर के लोगों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परिवार के अन्य लोगों के आ जाने पर पीड़िता ने पूरी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने थाना मैनाठेर पहुंच कर एक शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

'साहब दलित को न्याय दिला दीजिए'

वहीं, पीड़िता ने बताया कि एक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की। न ही रिपोर्ट दर्ज की। परेशान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल, आईजी बरेली सहित अन्य अधिकारियों को भी शिकायती पत्र देकर कार्यवाही और न्याय की मांग की। पीड़िता ने यह भी लिखा कि, 'साहब दलित को न्याय दिला दीजिए'।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि, मुकदमा दर्ज करने के उपरांत न तो पुलिस ने कोई कार्यवाही की और न पुलिस ने मुलजिम को गिरफ्तार किया। पीड़िता का परिवार बहुत परेशान है। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। पुलिस क्या कार्यवाही करती है ये तो समय ही बताएगा।Moradabad Crime News: क्या लड़की होना गुनाह है? ये हम नहीं वो परिवार पूछ रहा है जिसकी बेटी के साथ हैवानियत हुई है। परेशान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल, आईजी बरेली सहित अन्य अधिकारियों को भी शिकायती पत्र देकर कार्यवाही और न्याय की मांग की।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story