×

Dhirendra Shastri: UP में आ रहे धीरेंद्र शास्त्री, इस जिले में लगाएंगे दिव्य दरबार

Dhirendra Shastri In UP: मुरादाबाद में बागेश्र्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा 18 मार्च से 20 मार्च तक तीन दिवसीय हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 7 March 2024 10:33 AM GMT
धीरेंद्र शास्त्री लगाएंगे मुरादाबाद में दिव्य दरबार।
X

धीरेंद्र शास्त्री लगाएंगे मुरादाबाद में दिव्य दरबार। (Pic: Newstrack)

Dhirendra Shastri In Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बागेश्र्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा तीन दिवसीय हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जाना है। ये आयोजन 18 मार्च से 20 मार्च तक किया जाएगा। आयोजन के शुभारंभ के लिए बुधवार को लोहिया स्टेट, नया मुरादाबाद के सेक्टर छह में भूमि पूजन किया गया। बागेश्र्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार श्री राम बाला जी धाम बाबा नीम करोरी आश्रम ट्रस्ट, लोहिया मानव कल्याण की ओर से लगाया जा रहा है।

किया गया भूमि पूजन

बुधवार को मुख्य यजमान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया और विभोर किमार गुप्ता लोहिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने ने भूमि पूजन कर सभी देवी देवताओं का आवाह्न और हवन पूजन कर आयोजन के सफल होने की कामना की। भूमि पूजन के बाद वीनीत कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि 17 मार्च को कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ये यात्रा महाकालेश्र्वर धाम से निकाली जाएगी। कलश यात्रा के दूसरे दिन कथा व्यास विख्यात कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का मुरादाबाद में आगमन होगा। 18 मार्च को बागेश्र्वर धाम सरकार के आगमन के बाद दोपहर 2 बजे से कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

19 तारीख को लगेगा दिव्य दरबार

18 मार्च से शुरु होने वाली ये कथा 20 मार्च दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस दौरान 19 तारीख को सुबह 9 बजे से दिव्य दरबार लगाया जाएगा। दिव्य दरबार में बागेश्र्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री दरबार में आए लोगों की समस्या का समाधान करेंगे। दिव्य दरबार के दूसरे दिन 20 तारीख को सुबह 9 बजे से कथा को दोबारा शुरु किया जाएगा। मुख्य यजमान ने प्रेस वार्ता में अपील की है कि कथा में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच कर कथा का लाभ उठाएं और पुण्य कमाएं। इसमें पीयूष लोहिया, अनमोल लोहिया, पंकज सक्सेना, राकेश गुप्ता, देवेंद्र बिष्ट, विनीत गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, विनोद राय, जयदेव यादव, राजकुमार शर्मा, शुभम भारद्वाज आदि मौजूद रहेंगे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story