TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Moradabad News: पत्नियों की अदला-बदली में दो सगे भाइयों सहित तीन पर केस, डीआईजी ने की कार्रवाई

Moradabad News: महिला ने शिकायत की है कि उसके पति और जेठ पत्नियों की अदला बदली करते हैं। मामले में डीआईजी ने दोनों भाइयों सहित महिला की जेठानी पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

Sudhir Goyal
Published on: 9 Jun 2024 11:29 AM GMT (Updated on: 9 Jun 2024 1:57 PM GMT)
Moradabad News
X

Moradabad News (Pic: Social Media)

Moradabad News: मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज के दफ्तर में थाना डिलारी के एक गांव की महिला ने अपने पति और जेठ पर वाइफ स्वैपिंग का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत की है कि उसके पति और जेठ अपनी पत्नियों की अदला बदली करते हैं। आरोप है कि पति और जेठ के साथ ही जेठानी भी इसमें शामिल है। करीब एक माह पहले शिकायत करने पर कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने डीआईजी से न्याय की मांग की है। डीआईजी ने महिला के पति, जेठ और जेठानी पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म

महिला ने डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि 11 जून 2020 को उसका निकाह हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही जेठ ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी थी। उसका जेठ उसे नशे की दवाएं खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर दोनों भाई मिलकर उसके साथ मारपीट करते थे। साथ ही उसकी जेठानी भी उनका साथ देता थी। शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसके पति का अपनी भाभी के साथ शारीरिक संबंध है।

डीआईजी ने दिए कार्रवाई के आदेश

मामले में पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह कमरे में सो रही थी तभी उसके पति, जेठ और जेठानी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बाताय कि उसके पति ने उसके हाथ पकड़े, जेठानी ने मुंह में कपड़ा ठूसा और जेठ ने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने दुष्कर्म पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची। मगर एक माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुनवाई न होने पर महिला ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई। डीआईजी ने मामले की गंभीरता को देखते महिला के पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story