Moradabad News: धर्म परिवर्तन मामले में कोर्ट में पेश हुई लैक्मे इंस्टिट्यूट की संचालिका, भेजा जेल

Moradabad News: लैक्मे इंस्टिट्यूट की संचालिका रक्षिंदा खान और पति शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। इसके बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

Sudhir Goyal
Published on: 26 July 2024 3:40 PM GMT
Moradabad News
X

Moradabad News (Pic: Newstrack) 

Moradabad News: लैक्मे इंस्टिट्यूट की संचालिका रक्षिंदा खान और पति शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। इसके बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया। आपको बता दें, कि यह मामला धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दे से जुड़ा था, इसलिए कोर्ट ओर कचहरी परिसर में फोर्स तैनात रही। बहुचर्चित धर्म परिवर्तन मामले में आज शहर में ऊहा पोह की स्थिति रही। कांठ मार्ग पर स्थित लैक्मे ऐकडमी में मेकअप की ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें छात्र व छात्राएं आत्मनिर्भर होने के लिए विभिन्न तरीके के मेकअप का प्रशिक्षण प्राप्त करके डिप्लोमा प्राप्त करती हैं। पिछले दिनों दो छात्राओं ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मुरादाबाद जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उसके बाद बजरंग दल ने भी लैक्मे एकेडमी के खिलाफ प्रदर्शन कर उसकी संचालिका की गिरफ्तारी की मांग की थी।

इतना ही नहीं आज से लगभग 8 माह पूर्व भी गोविंद नगर के कुछ छात्रों ने एकेडमी के खिलाफ पुलिस को तहरी दी थी और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था। उस समय संस्था की संचालिका ने अपने पैसे और रसूख से मामले को रफा दफा कर दिया था। इस बार में संस्था की दो छात्राओं और एक छात्र ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। लेक्मे की संचालिका पर इंस्टिट्यूट में हिंदू लड़कियों को सिंदूर लगाने, टीका लगाने और कलावा पहन कर आने पर पाबंदी लगायी थी। वहीं शादी शुदा छात्राओं को तो मंगल सूत्र पहनकर और बिंदी लगा कर भी आने पर मनाही थी।

जिलाधिकारी से शिकायत करने वाली छात्र ने बताया उपरोक्त सारी पाबंदी हम पर थी और मुस्लिम लड़को को इंस्टिट्यूट के अंदर नमाज पढ़ने की इजाजत थी। संचालिका रक्षिंदा खान हमे मुस्लिम लड़को के साथ बैठा कर हमसे कहती थी आप लोग मुस्लिम लड़को से दोस्ती करों। मुस्लिम लोग बहुत अच्छे होते हैं। मैं हिंदू थी। मेरा नाम सपना था। मैं हिंदू से मुस्लिम बनी और आज देखो कितनी बड़ी कंपनी की मैनेजर हूं। बताया जाता है कि रक्षंदा खान उर्फ सपना कानपुर की रहने वाली है। कानपुर से ही शाहनवाज नामक युवक से शादी कर धर्म परिवर्तन कर लिया था।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story