Moradabad News: डॉक्टर ने दहेज में मांगी 50 लाख की नगदी, मुकदमा हुआ दर्ज

Moradabad News: पिता ने बताया कि "शादी में दान दहेज के साथ रकम भी ससुरालियों को दी गई। शादी के कुछ ही दिन बाद ससुरालियों द्वारा दहेज में 50 लाख रूपयों की और मांग कर दी गई।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 13 May 2024 4:31 PM GMT
Doctor asked for 50 lakh cash in dowry, case registered
X

डॉक्टर ने दहेज में मांगी 50 लाख की नगदी, मुकदमा हुआ दर्ज: Photo- Social Media

Moradabad News: अब तो शायद ऐसा प्रतीत होता है कि लड़के की पैदाइश से लेकर लड़के की पढ़ाई लिखाई उसके खर्चे, जबतक की वो शादी के काबिल नही हो जाता उसका बही खाता लड़के के माता-पिता तैयार करते हैं। यह सारा खर्च लड़के की शादी जिस लड़की से होती है उसके माता-पिता को वहन करना पड़ता है ।

ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद के थाना कटघर में सामने आया है जहां पढ़े लिखे परिवार का लड़का खुद एक अच्छी डिग्री हासिल किए हुए है, मतलब एमबीबीएस। लेकिन पैसे के लालच ने उस लड़के के साथ-साथ उसके माता-पिता को भी लोभी बना दिया है।

दहेज में 50 लाख रूपयों की मांग

बता दें कि थाना कटघर इलाके के डबल फाटक निवासी मदन सैनी की बेटी की शादी, जिला अमरोहा के मोती नगर निवासी महेश के बेटे यश कुमार सैनी उर्फ विनीत से हुई थी। पिता ने बताया कि "शादी में दान दहेज के साथ रकम भी ससुरालियों को दी गई। शादी के कुछ ही दिन बाद ससुरालियों द्वारा दहेज में 50 लाख रूपयों की और मांग कर दी गई। मांगे पूरी नही हुई तो बेटी को तरह तरह से पीड़ा देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

दहेज प्रथा के मामले में केस दर्ज

लड़की के माता-पिता मामले कि शिकायत को लेकर सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर से मिले। एसएचओ महिला थाना द्वारा पति यश कुमार सैनी उर्फ विनीत, ससुर महेश सैनी और सास पुष्पा सैनी के खिलाफ दहेज प्रथा की धाराओं के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति एमबीबीएस डॉक्टर हैं और अमरोहा में ही क्लीनिक चलाते हैं। उधर मायके वापस आने के बाद उसने खुद की विज्ञापन एजेंसी खोल ली है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story