Moradabad News: तेंदुए के डर की वजह से ग्रामीणों ने खेतों पर अकेले जाना किया बंद

Moradabad News: ग्रामीण अपने जानवरों और खुद को बचाने के लिए रातभर पहरेदारी कर रहे हैं। वन विभाग भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगा रहा है, लेकिन तेंदुए उसमें नहीं फंस रहे हैं।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 23 Oct 2024 5:10 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2024 6:42 AM GMT)
Moradabad News: तेंदुए के डर की वजह से ग्रामीणों ने खेतों पर अकेले जाना किया बंद
X

क्षेत्र में तेंदुए की दहशत (photo: social media )

Moradabad News: ठाकुरद्वारा, कांठ और पाकबड़ा समेत कई इलाकों में तेंदुए की धमक से लोगों की नींद उड़ी है। कांठ में रोजाना तेंदुआ दिखाई दे रहा है। पाकबड़ा में तो तेंदुआ आए दिन ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। डर की वजह से अकेले ग्रामीणों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया है।

मंगलवार को ठाकुरद्वारा के गांव दुल्लापुर पट्टी के जंगल में तेंदुए ने नीलगाय के बछड़े को शिकार बनाया। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आलम यह है कि ग्रामीण अपने जानवरों और खुद को बचाने के लिए रातभर पहरेदारी कर रहे हैं। वन विभाग भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगा रहा है, लेकिन तेंदुए उसमें नहीं फंस रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

क्षेत्र में तेंदुए की दहशत

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा, कांठ और पाकबड़ा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। दो महीने से तेंदुए के कारण लोग दहशत में जीने के लिए मजबूर हैं। मंगलवार को ठाकुरद्वारा के गांव दुल्लापुर पट्टी के जंगल में तेंदुए ने नीलगाय के बछड़े को शिकार बनाया। किसान छत्रपाल सिंह बताते हैं कि उनके पास नीलगाय व उसके दो बच्चे घूम रहे थे, तभी सामने छज्जू सिंह के खेत से तेंदुआ निकल कर आया और झपट्टा मारकर नीलगाय के बच्चे को उठाकर ले गया। वह डर गए। उन्होंने इसकी सूचना फोन से अपने घर पर दी। कुछ समय में परिजन खेत पर पहुंच गए। तब तक तेंदुआ खेत से जा चुका था। किसान छज्जू सिंह कहना है कि तेंदुए के आने की सूचना वन विभाग को दी गई। वहीं चार दिन पहले गांव भायपुर के जंगल में धान काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था।

घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक माह से तेंदुए का आतंक है। इस क्षेत्र के वन विभाग के दरोगा का कहना है कि तेंदुआ भायपुर के अलावा दुल्हापुर, सबलपुर आदि गांव में भी दिखाई दे रहा है। वे अधिकारियों से अनुमति लेकर इस क्षेत्र में पिंजरा लगवाने का प्रयास कर रहे हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story