Moradabad News: तेंदुए के हमले से घायल हुई महिला, एक्शन में आया वन विभाग, लगाया पिंजरा

Moradabad News: तेंदुए ने गाँव में महिला व पुरुष पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 20 Oct 2024 7:41 AM GMT
Moradabad News
X

Moradabad News

Moradabad News: क्षेत्र के गांव शरीफनगर व बाजपुर में एक ही दिन में तेंदुए ने महिला व पुरुष पर हमला कर घायल कर दिया था। दो लोगों के घायल होने पर क्षेत्र वासियों की मांग पर वन विभाग की टीम ने जागरुकता गोष्ठी का आयोजन करने के बाद वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। ताकि तेंदुआ पकड़ में आ सके। क्षेत्र के गांव भायपुर में सर्वेरे 10.30 अखिलेश रानी 24 वर्षीय पत्नी राजीव कुमार को धान की फसल काटने के दौरान तेंदुए ने गन्ने के खेत में निकल कर उस पर हमला कर घायल कर दिया था। वही शाम 6.30 बजे शरीफ नगर निवासी सोमपाल सिंह भायपुर जाने वाली मार्ग पर स्थित चामुंख मंदिर के पास अपने खेत से चारा लेने के लिए गया था इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया था।

तेंदुए से दिखीं गांव में दहशत

बाद में ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर तेंदुए का पीछा किया लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया था दोनों गांव के साथ साथ आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव में तेंदुए की दहशत व्यात हो गई लोगों ने दिन की रोशनी खत्म होने पर अंधेरे में अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है स्थिति यह है कि सड़कों पर भी सन्नाटा छा रहा है। किसानों कहना है कि खेतों में धान की फसल पकने को तैयार है लेकिन तेंदुए के खौफ के चलते अपने खेतों पर नहीं जा रहे हैं तो लाठी डंडे समूह के साथ जा रहे हैं। शनिवार को वन विभाग की टीम तेंदुआ जंगलों में भाग चुका था अपने शरीफ नगरअपने शरीफ नगर में पहुंचकर पूर्व प्रधान इलियास के आवास पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व प्रधान इलियास ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की। साथ ही वन दरोगा पीयूष जोशी व केपी सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया गया है वन विभाग पूरा प्रयास कर रहा है कि तेंदुए को पकड़ लिया जाए।

अकेले कही न जाने की दी गया सलाह

एक दिन पूर्व शरीफ नगर निवासी सोमपाल सिंह को चामुंडा मन्दिर के निकट तेंदुएने हमलाकर घायल कर दिया था। जिसका उपचार मुरादाबाद में चल रहा है। वन विभाग की टीम ने लोगों से सावधान रहने की अपील की और अकेले खेतों पर नहीं जाने की बात कहते हुए कहां की है खेतों पर जाएं तो समूह के साथ जाएं और लाठी डंडे साथ में लेकर जाएं अकेले कभी ना जाएं। ठाकुरद्वारा क्षेत्र कई वर्ष पूर्व तेंदुआ जॉन घोषित किया जा चुका है इसलिए आप सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुरक्षा की दृष्टि से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है ताकि तेंदुआ पिंजरे में पकड़ा जा सके। शनिवार को पूर्व प्रधान एम० इल्यास ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़‌वाने की मांग की। जिसपर वन विभाग ने घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया है व उन्होंने किसानों से सतर्क रहने का आह्वान किया है। इस मौके पर मोनु, भानु प्रताप, मुबारक बाबा, असलम उर्फ कलुआ, मोहम्मद आजम, वेदप्रकाश सिंह, दिलशाद मेम्बर, हाजी इसरार आदि मौजूद थे।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story