TRENDING TAGS :
Moradabad News: रील बनाने के चक्कर में छात्राओं को मारी थी टक्कर, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Moradabad News: छह स्कूली छात्राओं की टक्कर मारकर घायल करने वाले पांच में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रील बनाने के चक्कर में छात्राओं को मारी थी टक्कर, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार (Photo- Social Media)
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में छह स्कूली छात्राओं की टक्कर मारकर घायल करने वाले पांच में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है इन आरोपियों द्वारा रिल बनाने के चक्कर में इन लड़कियों को कार से टक्कर मारी थी।
टक्कर लगने बाद एक लड़की कार की बोनट पर लटकी रह गई तथा कई ओर लड़कियां घायल हो गई थी। जिनमें से दो की हालात गंभीर बनी हुई है जोकि विवेकानंद हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। सभी लड़कियां 12वीं का छात्राएं हैं। और 14 फरवरी से उनके बोर्ड की परीक्षाएं हैं।
ये था पूरा मामला
रील बनाने के चक्कर में छः लड़कियों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले पांच में से तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है औ जेल भेज दिया हैं। घायल लड़कियों में एक नाबालिग छात्रा भी है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर पास्को एक्ट में कार्यवाही की है।