Moradabad News: तुरंत निकाह पर अड़े प्रेमिका के परिजन, प्रेमी के इनकार करने पर जमकर पीटा

Moradabad News: मारपीट के बाद चौकी पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के लोगों का मजमा लगा रहा। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 26 July 2024 4:23 AM GMT
Moradabad News
X

घायल महिला। (Pic: Newstrack)

Moradabad News: प्रेम में विवाद का अजीब मामला सामने आया है। मुरादाबाद के मझोला इलाके में प्रेमीका के परिजनों ने प्रेमी और उसकी मां को घर बुलाकर बंधक बना लिया। प्रस्ताव रखा कि तुरंत ही निकाह कर दिया जाए। इस पर प्रेमी की मां ने तुरंत शादी करने में असमर्थता जताई। गुस्साए प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को बंधक बनाकर पीट दिया। मारपीट में घायल महिला पुलिस चौकी पहुंची। जहां दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर हंगामा किया।

प्रेम प्रसंग में विवाद

मझोला के जयंतीपुर कॉलोनी करुला में बीती रात प्रेम प्रसंग में विवाद होने का है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि युवा के उसामा निवासी लंगड़े की पुलिया क्षेत्र, बीएमटी का छात्र है। एक अन्य छात्रा फरहा जो डॉक्टरी की परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसकी सहपाठी थी। पढ़ाई के दौरान दोनों को प्रेम हो गया। दोनों एक दूसरे के संबंध में रहे। इस बात का पता लड़की के परिजनों को चला। लड़की के परिजनों ने लड़के को सबक सिखाने के लिए प्लान बनाया। प्रेमी उसामा और उसकी मां साबिया को लड़की के परिजनों ने अपने घर जंयती पुर बुलाया। घर बुलाकर उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। प्रेमी की मां साबिया ने बाताय कि उसके बेटे को बंधक बनाकर पीटा गया। इस पिटाई में दोनों घायल हो गए हैं।

तुरंत निकाह करने का दबाव

आरोप है कि लड़की के परिजनों ने तुरंत शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। इस पर प्रेमी की मां ने कहा कि उसकी बेटी की जल्द ही शादी है। इसलिए वह तुरंत शादी करने की स्थिति में नहीं है। लड़की की शादी होने के एक साल बाद ही वह लड़के की शादी कर सकेगी। इसपर प्रेमिका फरहा के परिजनों ने दोनों को पिटाई कर दी। प्रेमी की घायल मां ने पुलिस स्टेशन का रुख किया। यहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट जिसमें युवक की माता घायल हो गई। मारपीट के बाद चौकी पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के लोगों का मजमा लगा रहा। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को आरोप लगाते रहे। प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story