×

मुरादाबाद की हिमानी सिंह बनीं मिसेज महाराष्ट्र, बोलीं-विवाह सपनों का अंत नहीं..

MoradabadNews: मुरादाबाद की हिमानी सिंह ने कायम कर शहर को गौरवान्वित किया है। हिमानी सिंह ने मिसेज महाराष्ट्र का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 8 Dec 2023 6:14 AM GMT
moradabad news
X

मुरादाबाद की हिमानी सिंह बनीं मिसेज महाराष्ट्र (न्यूजट्रैक)

Moradabad News: बुजुर्गो की कहावत कि सपने उन्हीं के पूरे होते है जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए जी जान लगा देते है। उनको बीच में छोड़ा नहीं करते। ऐसी ही एक मिसाल मुरादाबाद की हिमानी सिंह ने कायम कर शहर को गौरवान्वित किया है। हिमानी सिंह ने मिसेज महाराष्ट्र का खिताब अपने नाम कर लिया है। अब हिमानी का सपना मिसेज इंडिया बनने का है। जिसके लिए वह अभी से तत्पर है।

विवाह स्त्री के लिए सपनों का अंत नहीं

सपने उन्हीं के पूरे होते हैं, जो ख्वाब बुनकर उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। मुरादाबाद की एक बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर को एक नई पहचान दिलाई है। कांठ रोड स्थित मधुबनी कॉलोनी निवासी श्रीमती साधना एवं बृजपाल सिंह की पुत्री हिमानी सिंह ने कई प्रतियोगियों को शिकस्त देकर मिसेज महाराष्ट्र 2023 का टाइटल अपने नाम किया है। उनकी इस जीत ने शहर को गौरवान्वित किया है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक पांच सितारा होटल में दिवा पेजेंट्स द्वारा कराए गए इस बड़े इवेंट में हिमानी सिंह ने अपनी खूबसूरती और बुद्धिमत्ता के अनोखे संगम से निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल, वेस्टर्न ड्रेस, क्वेचशन-आंसर सहित कई राउंड हुए।

सभी राउंड में हिमानी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जगह बना ली। फाइनल मुकाबले में भी वह अपने प्रतिद्वंदी को मात देकर निर्णायकों की उम्मीदों पर खरी उतरी। इसके चलते उन्हें मिसेज महाराष्ट्र-2023 का खिताब दिया गया। हिमानी का कहना है कि विवाह किसी भी स्त्री के लिए सपनों का अंत नहीं है। विवाह जीवन की एक सुंदर यात्रा का प्रारभ है। सामंजस्य और बुद्धिमत्ता से प्रत्येक महिला विवाह के बाद अपने सपनों को पूरा करने में समर्थ है। हिमानी सिंह के पति दुष्यंत सिंह एक आर्मी ऑफिसर है। हिमानी सिंह इससे पहले जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के पद पर कार्य कर चुकीं हैं। हिमानी सिंह का अगला लक्ष्य मिसेज इंडिया प्रतियोगिता को जीतना है। जिसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story