×

Moradabad News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार

Moradabad News: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन चौकन्ना है और अपराधियों की धड़-पकड़ लगातार जारी है।

Sudhir Goyal
Published on: 2 April 2024 11:54 AM GMT
moradabad news
X

मुरादाबाद में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ (न्यूजट्रैक)

Moradabad News: जिले के कांठ थाना क्षेत्र के ऊमरी कलां में टूटे हुए खंडहर स्कूल में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक अनीस को शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है और अपराधियों की धड़-पकड़ लगातार जारी है। विगत पांच दिनों में जनपद में ये चौथी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी है।

मिली जानकारी के अनुसार ऊमरी कलां में पुलिस ने पुराने खंडहर स्कूल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री और संचालक को पकड़ा। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि अनीस ऊमरी कलां गांव में ही पुराने स्कूल में अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री संचालित कर रहा था। इसे प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह और उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते तमंचों की मांग बढ़ गयी है। इसीलिए वह रात में भी शस्त्र बनाने का कार्य कर रहा था।

अभियुक्त ने बताया कि उसने कई लोगों को तमंचे बेच भी दिए हैं। अभियुक्त से तमंचे खरीदने वालों के नाम भी पुलिस ने पता कर लिए हैं। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम लग गई है। एसपी क्राइम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे और 12 बोर का एक तमंचा बरामद किया है। साथ ही एक तमंचा पोनिया, अर्ध निर्मित तीन तमंचे और कारतूस बरामद किया गया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story