TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Moradabad News: कथक में नाम रोशन कर रही मुरादाबाद की बेटी, नृत्य देख दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं लोग

Moradabad News: नेपाल की राजधानी काठमांडू में 2 व 3 जून को हुई अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के क्लासिकल ग्रुप कथक में अनन्या अग्रवाल की प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को भावविभोर कर दिया। लोग तालियां बजाते नहीं थक रहे थे।

Sudhir Goyal
Published on: 16 Jun 2023 9:33 AM GMT

Moradabad News: पीतल की चमक के लिए दुनिया भर में मशहूर मुरादाबाद की बेटी ने कथक नृत्य के अंडर-19 में प्रथम स्थान हासिल करके शहर का गौरव बढ़ाया है। अनन्या अग्रवाल की कथक के क्षेत्र में प्रतिभा का हर तरफ तारीफ हो रही है।

जीतकर लौटी बेटी का हुआ जोरदार स्वागत

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 2 व 3 जून को हुई अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के क्लासिकल ग्रुप कथक में अनन्या अग्रवाल की प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को भावविभोर कर दिया। लोग तालियां बजाते नहीं थक रहे थे। इस प्रतियोगिता के विजेताओं का ऐलान हुआ तो अनन्या ने अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद तक ये खबर आते ही खुशी की लहर दौड़ गई। अनन्या जीत की ट्रॉफी के साथ वापस आई तो दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवारवालों ने उसका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले अनन्या अंतरराष्ट्रीय क्लासिकल डांस (कथक) में स्टेट चैंपियन रही हैं। इसी आधार पर उनका अंतरराष्ट्रीय डांस कंपटीशन में चयन हुआ था।

बचपन से डांस को ही बनाया पैशन

मुरादाबाद आने पर अनन्या अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने ताल तरंग संगीत कला शिक्षा केंद्र की शिक्षिका प्रिया व्यास के निर्देशन में नृत्य सीखा है। वह बताती हैं कि उनकी नृत्य में बचपन से ही रुचि थी। उनके माता-पिता और दोस्तों ने उन्हें सहयोग और प्रोत्साहित किया। फिर क्या था, अनन्या ने बचपन से ही ठान लिया कि वो नृत्य के क्षेत्र में नाम रोशन करेंगी। इसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की। लगातार प्रशिक्षण हासिल किया। अपना खान-पान भी वैसा ही रखा। खुद की प्रतिभा को निखारने में अनन्या ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कथक की बारीकियों की सीखा और खुद को उसमें एक्सपर्ट बनाया। नेपाल में प्रतियोगिता से जीत हासिल कर वापस लौटीं अनन्या ने कहा कि वो नई बुलंदियां हासिल करके देश का नाम ऊंचा करना चाहती हैं। उनका लक्ष्य नृत्य के क्षेत्र में अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचना और अपने देश का नाम रोशन करना है।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story